फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में 'मास्टर' की बंपर ओपनिंग, पहले ही दिन कमाई 40 करोड़ के पार

Thu, 14 Jan 2021 05:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 Jan 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Vijay Master First Day Box Office Collection Over 40 Crore On Opening Day
मास्टर - फोटो : फिल्म पोस्टर

पोंगल के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मास्टर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है। कोरोना काल में ये पहली भारतीय फिल्म है, जिसे इतनी जबरदस्त ओपनिंग मिली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी ये काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

Vijay Master First Day Box Office Collection Over 40 Crore On Opening Day
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मास्टर' ने सिर्फ तमिलनाडु में ही 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं केरल और कर्नाटक में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि इन दो राज्यों में भी फिल्म ने पहले दिन तीन-तीन करोड़ रुपये की कमाए हैं।

Vijay Master First Day Box Office Collection Over 40 Crore On Opening Day
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी मास्टर कमाई के रिकार्ड तोड़ रही है। इन दोनों राज्यों में पहले दिन करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की कमाई की बात सामने आ रही है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में भी मास्टर की कमाई का सिलसिला जारी है। ओवरसीज मार्केट की बात करें तो फिल्म की कुल कमाई करीब चार करोड़ रुपये रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Master First Day Box Office Collection Over 40 Crore On Opening Day
मास्टर - फोटो : फाइल

मास्टर, इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली अनलॉक के बाद की ये पहली भारतीय फिल्म है। मुंबई में इस फिल्म के एक ही थिएटर में दस दस शोज चल रहे हैं। पहले शो में अभिनेता विजय के प्रशंसकों का सुबह 6 बजे ही ढोल ताशों के साथ सिनेमाघरों में पहुंचना शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Vijay Master First Day Box Office Collection Over 40 Crore On Opening Day
मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी में यह फिल्म‘विजय द मास्टर’ नाम से रिलीज की गई है। फिल्म में विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में हैं। निर्देशक लोकेश कंगराज में बनी इस फिल्म की ऐसी ओपनिंग देखकर मेकर्स अब इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। 

Master Review: हिंदी में भी दिखा ‘मास्टर’ का मैजिक, लोकेश के निर्देशन ने जीत लिया बॉक्स ऑफिस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed