{"_id":"607f96de8ebc3e8d904e9d7f","slug":"vijay-raj-got-ad-interim-relief-in-molestation-case-of-assistant-director-from-nagpur-bench-of-bombay-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी विज्ञापन अंतरिम राहत, असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़खानी का था मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी विज्ञापन अंतरिम राहत, असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़खानी का था मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विजय राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हास्य कलाकार विजय राज को राहत मिली है। छेड़छाड़ के एक मामले में उन्हें नागपुर हाई कोर्ट की ओर से अंतरिम निषेधाज्ञा मिल गयी है। अभिनेता पर 2020 में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान होटल रूम में एक असिस्टेंट डायरेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से उन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।
2 of 5
विजय राज
एक सप्ताह पहले विजय राज ने छेड़छाड़ एफआईआर को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने एफआईआर पर अंतरिम निषेधाज्ञा लगा दी। अब विजय राज पर गोंदिया में कोई ट्रायल नहीं चेलगा।
3 of 5
विजय राज
इस मामले पर बात करते हुए विजय राज की वकील सवीना बेदी ने बताया कि 'नागपुर कोर्ट के आदेश के बाद विजय पर गोंदिया में कोई ट्रायल नहीं होगा। उनको अब गोंदिया पुलिस बुला भी नहीं सकती। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ एफआईआर को खत्म करना है या नहीं इस पर फैसला करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय राज
बता दें कि कोर्ट में वकील सवीना का तर्क था कि ' कथित घटना वाले दिन विजय राज सुबह 6:30 बजे होटल से फिल्म शूटिंग के लिए गए थे। वहीं, सेट पर उस दिन आरोप लगाने वाली असिस्टेंट डायरेक्टर भी मौजूद थीं, लेकिन एफआईआर में लिखा गया कि उसी दिन सुबह 9 बजे विजय राज ने होटल में आरोपी से संपर्क बनाने का प्रयास किया। ये दोनों चीजे एक साथ कैसे संभव हो सकती है। लिहाजा, ये आरोप निराधार, मनगढ़ंत और काल्पनिक है।'
विज्ञापन
5 of 5
विजय राज
अभिनेता विजय राज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय की शुरुआत उन्होंने साल 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन विजय राज को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में फिल्म रन से मिली थी। फिल्म 'रन' में उनका 'कौवा बिरयानी' वाला सीन खूब लोकप्रिय हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।