अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'कालकूट' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह खाकी वर्दी पहने नजर आएंगे और एक तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते दिखेंगे। यह सीरीज 27 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी, जिसमें श्वेता त्रिपाठी भी नजर आएंगी। इसके बहाने विजय अपने करियर पर बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वह किस तरह के किरदार पसंद करते हैं।
Vijay Varma: 'अब तक पुलिस वाले मेरे पीछे भागते थे, अब मैं क्रिमिनल्स के पीछे भागूंगा', 'कालकूट' पर बोले विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डार्लिंग्स', 'दहाड़' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसे प्रोजेक्स में अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाकर तारीफ बटोर चुके विजय वर्मा का कहना है कि उन्हें ऐसे किरदार पसंद हैं, जिनमें उनका अपना व्यक्तित्व नजर न आए, बल्कि सिर्फ किरदार ही दिखे। विजय वर्मा का कहना है, 'सिर्फ पर्दे पर खड़े होने या अटेंशन पाने में मेरा यकीन नहीं है। मुझे लगता है कि एक एक्टर का यह काम नहीं। मुझे सामान्य से हटकर किरदार अदा करने पसंद हैं'।
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान विजय ने कहा किसी भी कलाकार की परफॉर्मेंस स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार होनी चाहिए और सक्रिप्ट के मुताबिक मुझे किरदार में डूबने में खूब मजा आता है। विजय वर्मा का कहना है कि उनके लिए किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए स्क्रिप्ट ही टॉप क्राइटेरिया है।
Genelia D'Souza: 'मेरे लिए आसान था मां का किरदार', ट्रायल पीरियड में सिंगल मदर की भूमिका पर बोलीं जेनेलिया
विजय ने कहा, 'मेरे लिए सिर्फ स्क्रिप्ट ही इकलौता क्राइटेरिया है। उसके बाद किरदार और फिर निर्देशक। अब इतने वर्षों तक काम करने के बाद मैंने एक चीज और जोड़ी है और वह ये है कि मैं खुद को रिपीट नहीं कर सकता। मैं अलग-अलग किस्म के किरदार करना चाहता हूं। मैं बहुत खुश हूं, मेरे पास एक माध्यम है और दर्शक हैं। जब तक मेरे पास दर्शक हैं, मैं अच्छा काम करना जारी रखूंगा।'
Bawaal Review: अज्जू भैया के नाम लिखैया की चिट्ठी, गिन गिनकर उधेड़े इतिहास के अध्यापक के तार
विजय वर्मा ने 'कालकूट' पर बात करते हुए कहा कि इस सीरीज को करते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे कि घर आया हूं। बदलाव की प्रक्रिया जैसा लग रहा है। अब तक स्क्रीन पर ऐसा होता रहा है कि पुलिस वाले मेरे पीछे भागे हैं, लेकिन 'कालकूट' में मैं कॉप की भूमिका में हूं और क्रिमिनल्स के पीछे भागूंगा।
Sajid Nadiadwala: साजिद ने नितेश तिवारी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी कहानियां बेहद सरल