फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजेंदर से बोले परेश रावल- 'बॉक्सिंग और बकवास में फर्क समझें', बॉक्सर ने ऐसे दिया जवाब

Sat, 29 Feb 2020 01:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 29 Feb 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Vijender Singh and Paresh Rawal twitter Clash over delhi riots
विजेंदर सिंह और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर दिया। ऐसे में आम लोगों के साथ ही सितारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने सरकार के पक्ष में बात कही तो किसी ने सरकार पर ही निशाना साधा। ऐसे में कई बार तो सोशल मीडिया पर सितारे आपस में ही उलझ गए। ऐसा ही कुछ देखने को मिला विजेंदर सिंह और परेश रावल के बीच।

Vijender Singh and Paresh Rawal twitter Clash over delhi riots
विजेंदर सिंह

दरअसल हाल ही में मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दिल्ली की हिंसा पर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में विजेंदर ने लिखा, ' 'पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।' इस ट्वीट पर एक तरफ जहां आम सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया तो वहीं परेश रावल ने भी कमेंट किया।

Vijender Singh and Paresh Rawal twitter Clash over delhi riots
Paresh Rawal - फोटो : social media

विजेंदर के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, ''जनाब आपको बॉक्सिंग और बकवास का फर्क समझ लेना चाहिए।' वहीं परेश रावल के इस जवाब पर विजेंदर भी चुप नहीं बैठे और फिर से करार जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijender Singh and Paresh Rawal twitter Clash over delhi riots
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विजेंदर ने परेश रावल को जवाब देते हुए लिखा, 'बॉक्सिंग तो आती है सर... बकवास आजकल दो लोगों से सिख रहा हूं।' वहीं विजेंदर के इस ट्वीट पर एक बार फिर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Vijender Singh and Paresh Rawal twitter Clash over delhi riots
paresh rawal

गौरतलब है कि परेश रावल ने 2014 लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। वहीं विजेंदर सिंह 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से अपना उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

पढ़ें:  दीपिका की 'छपाक' के बाद अब तापसी की 'थप्पड़' निशाने पर, ट्रोलर्स को मिला ये जवाब
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed