फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत का समर्थन करने की सजा? इंस्टाग्राम के बाद विकास गुप्ता के ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध की कोशिश

Sat, 10 Oct 2020 02:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vikas Gupta criticised Twitter after his account was temporarily restricted
विकास गुप्ता और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और टेलीविजन के मशहूर निर्माता विकास गुप्ता इन दिनों काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। विकास का आरोप है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए जिसके बाद उनके अकाउंट पर रोक लगा दी गई।

Vikas Gupta criticised Twitter after his account was temporarily restricted
विकास गुप्ता - फोटो : फाइल

विकास गुप्ता ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया, 'मेरे फॉलोवर्स से कहा जा रहा है कि मेरा अकाउंट अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है। लॉगिन करने के लिए मुझे यह साबित करना होता है कि मेरा अकाउंट फेक नहीं है। मेरे अकाउंट पर 3 लाख 59 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। तो क्या आप ये समझाने में मेरी मदद करेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सुशांत सिंह राजपूत के केस में सच्चाई के लिए आवाज उठाना मुझे एक BoT बनाता है?'

Vikas Gupta criticised Twitter after his account was temporarily restricted
विकास गुप्ता - फोटो : फाइल

इसके साथ ही विकास गुप्ता ने बताया है कि उनके पुराने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। इसको लेकर विकास ने ट्वीट किया, 'मेरे ट्विटर अकाउंट को रिपोर्ट किया जा रहा है और मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट तो मेरे हाथों से जा चुका है। मेरे पुराने इंस्टाग्राम अकाउंट लॉस्ट ब्वॉय जर्नी को इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दिया है तो मेरे नए अकाउंट पर मुझे फॉलो करें। मुझे अपनी नई आईडी के लिए सभी शुभकामनाएं दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Gupta criticised Twitter after his account was temporarily restricted
- फोटो : twitter/lostboy54

विकास गुप्ता और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे दोस्त थे। पिछले दिनों विकास ने सुशांत की याद में जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी।

विज्ञापन
Vikas Gupta criticised Twitter after his account was temporarily restricted
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54

गौरतलब है कि विकास गुप्ता टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। बिग बॉस में अपने बेहतरीन खेल के चलते उन्हें मास्टर माइंड का खिताब दिया गया। कभी पर्दे के पीछे रहने वाले विकास अब एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस जैसे शो होस्ट कर चुके हैं।


Happy Birthday Rekha: रेखा को लोग इसलिए कहते थे लेडी अमिताभ बच्चन, इन 10 किरदारों में छुपी कहानी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed