फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता इस शख्स पर कर रहे मानहानि का मुकदमा, इन दो स्टार्स से भी माफी मांगने को कहा

Wed, 10 Feb 2021 11:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vikas Gupta Says He Will Send Vikas Khoker Defamation Notice, demand apology from these two actors
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media

'बिग बॉस' में चैलेंजर के तौर पर एंट्री करने वाले विकास गुप्ता अब घर से बाहर हो हए हैं। 'बिग बॉस' के घर में विकास अक्सर सुर्खियों में बने रहें और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए। लेकिन अब एक बार फिर से विकास चर्चा में आ गए हैं और इसकी वजह बेहद हैरान करने वाली है। विकास गुप्ता एक शख्स पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अन्य दो स्टार्स को कल तक माफी मांगने को भी कहा है।

Vikas Gupta Says He Will Send Vikas Khoker Defamation Notice, demand apology from these two actors
विकास खोकर - फोटो : Instagram

बता दें कि रियलिटी शो रोडीज के विजेता रहे विकास खोकर ने एक इंटरव्यू के दौरान विकास गुप्ता पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उनसे उनके प्राइवेट पार्ट्स की फोटोज मांगी थीं। उन्होंने कहा था, 'जब मैं 2012 में रोडीज का विजेता बनकर आया तो मुझे कई लोगों के ऑफर मिलने लगे थे। मुझे कुछ ऐसे भी लोग मिले जो सेक्सुअली समझौता करने पर अच्छे ऑफर देने और स्टार बनाने के लिए भी तैयार थे। विकास गुप्ता भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। उन्होंने बेहद गलत तरीके से मुझे अपनी शारीरिक जरूरतें पूरी करने के लिए अप्रोच किया था।'

Vikas Gupta Says He Will Send Vikas Khoker Defamation Notice, demand apology from these two actors
विकास गुप्ता और विकास खोकर - फोटो : Instagram

अब विकास खोकर के इन आरोपों पर विकास गुप्ता का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खोकर के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और कहा कि सारे आरोप गलत हैं। नई वीडियो में विकास गुप्ता कह रहे हैं, 'पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा और विकास खोकर फेम के लिए उनकर आरोप लगा रहे हैं। अगर मैंने आपके साथ गलत किया है तो आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं। क्यों आप लोग मुझसे मिलना चाहते हैं। आप लोग मेरी तारीफ क्यों करते हैं। ये बात कहते हुए विकास गुप्ता ने अपने व्हाट्स एप चैट्स भी वीडियो में शेयर किए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Gupta Says He Will Send Vikas Khoker Defamation Notice, demand apology from these two actors
पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा - फोटो : Instagram

आगे विकास गुप्ता ने कहा, 'इससे पहले भी 2 बार मुझपर आरोप लगाए जा चुके हैं। हर बार मैंने इन लोगों को माफ किया है लेकिन इस बार नहीं। मैं इन सभी लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रहा हूं। अगर कल तक इन लोगों ने मुझसे लिखित में माफी नहीं मांगी तो मैं इनको कोर्ट लेकर जाऊंगा।' बता दें कि विकास गुप्ता ने पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा से भी माफी मांगने को कहा है। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'पार्थ और प्रियांक को मुझसे माफी मांगनी ही होगी। मेरे पास इस बात का सबूत है कि पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा और विकास खोकर तीनों झूठ बोल रहे हैं।'

विज्ञापन
Vikas Gupta Says He Will Send Vikas Khoker Defamation Notice, demand apology from these two actors
विकास गुप्ता

खैर, ये पहली बार नहीं है जब विकास गुप्ता चर्चा में हैं। इससे पहले विकास गुप्ता ने अर्शी खान पर आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अर्शी ने उनके लिए गड्ढा खोदा और उनके खिलाफ प्लानिंग की। अर्शी ने उन्हें 'मीटू' को लेकर भी धमकाने की कोशिश की थी। उस वक्त उन्होंने अर्शी पर भी केस करने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed