फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: केस में आया ड्रग्स एंगल, विकास सिंह बोले- 'अब जांच का दायरा व्यापक होने जा रहा है'

Wed, 26 Aug 2020 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Aug 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Vikas Singh lawyer of Sushant Singh Rajput father Says There will be a Narcotics issue too
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है कि जब एक्टर के परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई, तब ऐसा माना जा रहा था कि सुशांत को कई दवाओं का ओवरडोज दिया गया, जिससे उनका मानसिक संतुलन खराब हो जाए। लेकिन, अब सामने आई कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि जो दवा सुशांत को दी जा रही थी वह प्रतिबंधित थीं।

Vikas Singh lawyer of Sushant Singh Rajput father Says There will be a Narcotics issue too
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : ANI

विकास सिंह आगे कहते हैं, यह एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का मुद्दा भी होगा। जांच का दायरा काफी हद तक व्यापक होने जा रहा है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच जारी है और इस बीच आरोप लग रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। ये आरोप उनके फोन से रिकवर किए गए वॉट्सऐप चैट के आधार पर लगाए जा रहे हैं।
 

Vikas Singh lawyer of Sushant Singh Rajput father Says There will be a Narcotics issue too
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

खबर है कि सुशांत से संपर्क में ऐसे कई लोग थे, जो ड्रग्स लेते थे। यह भी बताया जा रहा है कि उन लोगों का ड्रग डीलर्स से कॉन्टेक्ट था। यही वजह है कि सुशांत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी अपनी जांच शुरू करने वाली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम भी अब इस केस में ड्रग्स एंगल की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Singh lawyer of Sushant Singh Rajput father Says There will be a Narcotics issue too
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि किस नियम के आधार पर रिया को मोर्चरी के अंदर जाने दिया गया, जबकि नियम के मुताबिक ब्लड रिलेशन वाला ही अंदर शव के पास जा सकता है।

विज्ञापन
Vikas Singh lawyer of Sushant Singh Rajput father Says There will be a Narcotics issue too
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR

सुशांत केस में ड्रग एंगल का खुलासा रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए गए वॉट्सऐप चैट से हुआ है। इस वॉट्सएप चैट में रिया चक्रवर्ती ने MDMA जैसे ड्रग्स को लेकर बात की है। खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स वाली चैट सामने आने के बाद सीबीआई इस बारे में सिद्धार्थ पिठानी, कुक केशब ठाकुर, कुक नीरज, हाउस मैनेजर सैमुअल मीरांडा, स्टाफ दीपेश सावंत से भी ड्रग्स वाली बात को लेकर एक बार फिर पूछताछ कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed