{"_id":"58d0efa44f1c1bb6681a3612","slug":"vikram-bhatt-and-his-horror-connection-goes-digital-with-web-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्रम भट्ट ने क्यों की हॉरर फिल्मों से तौबा ? ये रहा कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्रम भट्ट ने क्यों की हॉरर फिल्मों से तौबा ? ये रहा कारण
Tue, 21 Mar 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 21 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्रम भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्रम भट्ट एक ऐसे निर्देशक रहे हैं जिन्होंने भारत में हॉरर को एक नई पहचान दी। उनकी कई हॉरर फिल्में तो इतनी पॉपुलर और हिट हुईं कि उनकी सीरीज भी बनीं। लेकिन अब अचानक ही विक्रम भट्ट ने अपना रास्ता बड़े परदे से डिजिटल की तरफ मोड़ दिया है।
विक्रम भट्ट ने क्यों की हॉरर फिल्मों से तौबा ? ये रहा कारण
2 of 5
विक्रम भट्ट
फिलहाल विक्रम भट्ट अपनी किसी भी फिल्म पर काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों वो अपनी वेब सीरीज में रम गए हैं। विक्रम भट्ट अब अपनी दो वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसमें वो कई अलग-अलग शोज लाएंगे। इनमें से एक वेब सीरीज पूरी तरह से हॉरर बेस्ड है जिसमें हॉरर शोज दिखाए जाएंगे।
विक्रम भट्ट ने क्यों की हॉरर फिल्मों से तौबा ? ये रहा कारण
3 of 5
विक्रम भट्ट
लेकिन अब ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर हॉरर के लिए उन्होंने डिजिटल स्पेस क्यों चुना ? पिछली दो-तीन हॉरर फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो ऐसा भी नहीं है कि विक्रम भट्ट की कोई हॉरर फिल्म ही ना चली हो।
और 'राज' ने तो सफलता के रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। ये फिल्म इस कदर हिट रही कि फ्रैंचाइज ही बन गई जिसके बाद में चार पार्ट रिलीज किए गए। जहां तीन पार्ट हिट रहे तो वहीं चौथा पार्ट बुरी तरह फ्लॉप हो गया। इसी फ्लॉप के पार्ट के बाद विक्रम भट्ट ने डिजिटल की दुनिया में कदम रखा। हो सकता है कि अब विक्रम भट्ट को लगने लगा हो कि अब इसमे दम नहीं है। ये भी हो सकता है कि उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश हो..एक ऐसी स्क्रिप्ट जिसमें वो इंटरनेशल लेवल का हॉरर दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम भट्ट ने क्यों की हॉरर फिल्मों से तौबा ? ये रहा कारण
4 of 5
'स्पॉटलाइट' का एक सीन
कहीं ऐसा तो नहीं कि उन्हें लगने लगा हो कि वो हॉरर को इंटरनेशनल लेवल तक नहीं ले जा सकते ? या फिर उनके मन में ये धारणा घर कर गई है कि बड़े पर्दे पर हॉरर दिखाकर वो उतना पैसा नहीं कमा सकते जितना कि डिजिटल मीडियम से ?
वैसे लगता है कि अब विक्रम भट्ट को डिजिटल की ताकत का अंदाजा हो गया है तभी तो सभी से पहले उन्होंने डिजिटल स्पेस में अपनी दस्तक दे दी है। खुद विक्रम भट्ट भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं और कहा भी था कि आने वाले वक्त में डिजिटल प्लेटफॉर्म छोटी और मीडियम बजट की फिल्मों को धो डालेगा। डिजिटल लंबे वक्त तक राज करेगा।
विज्ञापन
विक्रम भट्ट ने क्यों की हॉरर फिल्मों से तौबा ? ये रहा कारण
5 of 5
विक्रम भट्ट
शायद यही वजह है कि विक्रम भट्ट जहां अपनी दो वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं तो वहीं पिछले साल भी उन्होंने 'वंस अपॉन ए टाइम विद विक्रम भट्ट' के नाम से एक सीरीज लॉन्च की थी जिसके जरिए उन्होंने अपनी चोटी-छोटी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।