मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट रविवार को वेदांत शारदा के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ गई हैं। लाल जोड़े में कृष्णा बला की खूबसूरत लग रही हैं, वहीं वेदांत भी दूल्हा बनकर जंच रहे हैं। इस शादी में फिल्म जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
Krishna Bhatt-Vedant Wedding: एक-दूजे के हुए कृष्णा और वेदांत, शादी की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा भट्ट ने अपने मंगेतर वेदांत शारदा के साथ 11 जून 2023 को मुंबई में शादी रचाई है। कृष्णा की शादी में महेश भट्ट से लेकर पूजा भट्ट, अविका गौर और बॉबी देओल तक फिल्म जगत की तमाम हस्तियां पहुंचीं। पूजा भट्ट ने कृष्णा की वेडिंग फोटो शेयर की है, जिसमें लाल जोड़े में सजी कृष्णा हंसती हुई नजर आ रही हैं।
कृष्णा के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने अपने स्पेशल डे पर लाल रंग का भारी लहंगा पहना, जिस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी थी। सोने के गहने कृष्णा की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने डबल लेयर्ड नेकलेस, इयररिंग्स, मांगटीका और सोने के कड़ों के बीच लाल चूड़ियों से अपना लुक कंपलीट किया। कृष्णा के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आया।
Heeramandi: 'हीरामंडी' की रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी, इस महीने के आखिर तक पूरी होगी शूटिंग
वहीं कृष्णा के दूल्हे राजा वेदांत ने शादी के लिए ऑफ व्हाइट शेरवानी चुनी। बात करें कृष्णा की लव लाइफ की तो वह लंबे समय से वेदांत शारदा को डेट कर रही हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने वेदांत से सगाई की थी।
Shahrukh Khan: इस थिएटर में 30 रुपए में दिखाई जाती है शाहरुख की फिल्म, हर रविवार को हाउसफुल रहता है शो
बता दें कि कृष्णा भट्ट बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। साल 2020 में उन्होंने फिल्म 'बदनाम' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। वह 'हैक्ड 3', 'माया' और 'वंस अपॉन ए टाइम विद विक्रम भट्ट' और 'ट्विस्टेड 3' भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। 23 जून 2023 को उनकी निर्देशित फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' रिलीज होने वाली है, जिसमें अविका गौर लीड रोल में हैं।
VicKat: विक्की कौशल के बर्थडे को खास बनाने के लिए क्या करती हैं कटरीना कैफ? नेशनल टेलीविजन पर खुली पोल