फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Box Office Day 10: कमल हासन की 'विक्रम' ने 'केजीएफ 2' को पछाड़ा, दूसरे रविवार की इतनी कमाई

Mon, 13 Jun 2022 09:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Jun 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Vikram Box Office collection Day 10 kamal haasan film beats yash kgf 2 on second sunday
विक्रम, केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से हिंदी पट्टी में साउथ की फिल्मों का काफी बोलबाला है। दक्षिण की लगभग ज्यादातर फिल्मों को हिंदीभाषी खूब पसंद कर रहे हैं। पुष्पा, केजीएफ, केजीएफ 2 इस बात का उदाहरण है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ये फिल्म दुनियाभर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इस बार हिंदी पट्टी में साउथ की फिल्म का बुरा हाल है। साउथ में ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Vikram Box Office collection Day 10 kamal haasan film beats yash kgf 2 on second sunday
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सम्राट पृथ्वीराज, मेजर और विक्रम एकसाथ रिलीज हुई थी। जिनमें से सम्राट पृथ्वीराज तो बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं मेजर ने भी औसत कमाई की। लेकिन विक्रम पिछले हफ्ते से इन फिल्मों को पछाड़ते हुए आगे निकल चुकी है। विशेष रूप से इस फिल्म ने तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने तमिलनाडु में करीब 10 से 11 करोड़ रुपये की कमाई की। नतीजन अब ये फिल्म तमिलनाडु की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

Vikram Box Office collection Day 10 kamal haasan film beats yash kgf 2 on second sunday
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कमल हासन की विक्रम यश की केजीएफ 2 को पछाड़कर तमिलनाडु में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में विक्रम का अब तक का कुल कलेक्शन 116 करोड़ रुपये है, जबकि केजीएफ 2 का कलेक्शन 109 करोड़ रुपये है। जिसके बाद हाल ही में चिरंजीवी ने भी कमल हासन को इसके लिए बधाई दी है। हाल ही में विक्रम की सफलता का जश्न मनाया गया, इस दौरान सलमान खान भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Box Office collection Day 10 kamal haasan film beats yash kgf 2 on second sunday
विक्रम की सेक्सेस पार्टी - फोटो : twitter

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर विक्रम की कमाई की बात करें तो पिछले नौ दिनों में ये फिल्म कुल 165.40 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 10वें दिन ये फिल्म सभी भाषाओं में करीब 14 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं तमिलनाडु की बात करें तो वहां पर ये फिल्म 11 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed