फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Gokhale: अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का 12 दिन पुराना मैसेज, बोले- जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त

Thu, 24 Nov 2022 04:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Nov 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Vikram Gokhale sent a poem to Anupam Kher 12 days ago actor shared the video
अनुपम खेर, विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, विक्रम गोखले यहां लगभग 16 दिनों से भर्ती हैं और डॉक्टरों के इलाज का असर भी उन पर नहीं हो रहा है। ऐसे में परिवार से लेकर फैंस तक अभिनेता के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन इस बीच, बीती रात विक्रम गोखले की निधन की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद कई अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें अनुपम खेर भी शामिल हैं। 

Vikram Gokhale sent a poem to Anupam Kher 12 days ago actor shared the video
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्रम गोखले का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जो लगभग 12 दिन पुराना है। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता अपनी एक कविता सुनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अधूरा और इस बात का जिक्र खुद अनुपम खेर भी अपने पोस्ट में करते नजर आए हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यह मैसेज अपने डियर फ्रेंड और देश के सबसे फाइनेस्ट एक्टर विक्रम गोखले से 12 दिन पहले मिला था। मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि जो कविता आपने मुझे भेजी है, वह अधूरी है। उन्होंने मुझसे कहा कि जिंदगी भी अधूरी है मेरे दोस्त। और फिर हंसने लगे।'

Yami Gautam: मुझे नहीं पता था कौन सा रास्ता चुनना है...पहली फिल्म की सफलता के बाद कन्फ्यूज हो गई थीं यामी गौतम

Vikram Gokhale sent a poem to Anupam Kher 12 days ago actor shared the video
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने कैप्शन में आगे लिखा, 'विक्रम गोखले के निधन की खबर से मैं बहुत आहत हुआ हूं। कुछ दिन पहले ही मैंने 'द सिग्नेचर' फिल्म की शूटिंग खत्म की है जो विक्रम गोखले की मराठी फिल्म 'अनुमति' की हिंदी रीमेक फिल्म है। इस फिल्म को लेकर हमारी बात भी हुई थी। उन्होंने मुझसे पूछा था कि फिल्म कब दिखा रहे हो? मैंने कहा था कि आपको दिखाने के लिए नर्वस हूं। इस बात पर जोर से हंसते हुए उन्होंने कहा था कि तब तो अच्छा ही किया होग।. दुख इस बात का यहां मुझे हो रहा है कि वह मेरी फिल्म कभी नहीं देख पाएंगे। विक्रम गोखले, आप मेरे हमेशा बेस्टफ्रेंड रहेंगे।

Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ रणबीर कपूर का लुक, खून में सने नजर आए अभिनेता

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Gokhale sent a poem to Anupam Kher 12 days ago actor shared the video
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीती रात ही अभिनेता के निधन की खबर जंगल में आग की तरह वायरल हो गई थी। लेकिन अभिनेता की पत्नी व्रुषाली गोखले ने गुरुवार सुबह बताया कि वह कोमा में हैं और उनके शरीर के कुछ अंग अब काम नहीं कर रहे हैं। व्रुषाली ने बताया कि "वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हम जब उन्हें छू रहे हैं, तब भी उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने लगी। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं हैं। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed