{"_id":"637f37506dbbb6685a00ec4f","slug":"yami-gautam-remembers-struggle-days-actress-said-after-success-of-my-first-film-vicky-donor-i-did-feel-lost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yami Gautam: मुझे नहीं पता था कौन सा रास्ता चुनना है...पहली फिल्म की सफलता के बाद कन्फ्यूज हो गई थीं यामी गौतम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yami Gautam: मुझे नहीं पता था कौन सा रास्ता चुनना है...पहली फिल्म की सफलता के बाद कन्फ्यूज हो गई थीं यामी गौतम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री यामी गौतम ने छोटे पर्दे से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी पहचान बनाई है। आज शोबिज की दुनिया में वह जाना-माना चेहरा है। हालांकि हर कलाकार की तरह यामी गौतम को भी सफलता के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार के दौरान बातचीत में अभिनय की दुनिया में जर्नी और पहली फिल्म की सफलता के बाद की अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
Trending Videos
2 of 4
यामी गौतम
- फोटो : insta
बात करें करियर की तो डेली सोप 'चांद के पार चलो' में लीड रोल से अपनी शुरुआत करने वाली यामी गौतम ने कई विज्ञापनों और अन्य सीरियल्स में काम करने के बाद बड़े पर्दे की ओर रुख किया और साल 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', बाला और थर्सडे जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय से सराही जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
यामी गौतम
- फोटो : insta
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए यामी गौतम ने कहा, "मेरी जर्नी अभी जारी है...मैंने बहुत उतार चढ़ाव का सामना किया है लेकिन आखिर में यह सब इसके लायक था..."। इसके आगे अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म की सफलता को याद करते हुए कहा, "मेरी पहली फिल्म की सफलता के बाद मैंने खुद को खोया हुआ महसूस किया, मुझे नहीं पता था कि आगे कौन सा रास्ता चुनना है, मैं उस वक्त मिलने वाले अवसरों से कनेक्ट करने में सक्षम नहीं थी"।
4 of 4
यामी गौतम
- फोटो : insta
यामी कहती हैं कि उस वक्त मेरे दिमाग में ये घूमता रहता था कि क्या मैं बिना काम के रहूं या मैं इन अवसरों को फायदा उठाऊं या फिर कोशिश करती रहूं...इस तरह से मुझे खुद समझने और सही दिशा देने में थोड़ा समय लगा। मुझे यह समझने के लिए खुद को फिर से खोजना पड़ा कि यहां आने और अपने होम टाउन को छोड़ने का मेरा उद्देश्य क्या है।" बात करें यामी गौतम के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो उनके हाथ में फिल्म 'लॉस्ट है' जिसे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X