फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shriya Saran: बेटी का चेहरा छिपाने पर ट्रोल हुईं श्रिया सरन, बोलीं- उनका काम है लिखना और मेरा इग्नोर करना

Thu, 24 Nov 2022 02:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Nov 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
drishyam 2 film actress shriya saran talks about negative comments for hiding daughter radha on social media
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

पैन इंडिया स्टार श्रिया सरन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ, अभिनेत्री की पति को लिपलॉक करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ, श्रिया सरन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चौंका देने वाला खुलासा किया है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और काजोल देवगन की तारीफ भी की।

drishyam 2 film actress shriya saran talks about negative comments for hiding daughter radha on social media
श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वजह से हुई थीं ट्रोल
प्रमोशनल इवेंट के दौरान श्रिया सरन ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा न दिखाने की वजह से ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा कि बेटी की प्राइवेसी मेंटेन करने पर मुझे कई सारे नेगेटिव कमेंट्स मिलते थे। लेकिन, मैंने कभी भी इस सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। मैं अपनी निजी जिंदगी की बातें अपने तक ही रखना पसंद करती हूं और मैं ट्रोल्स के डर से खुदको बदल नहीं सकती।

यह भी पढ़ें: Shaktimaan: रणवीर सिंह ही बनेंगे बड़े परदे के ‘शक्तिमान’, निर्देशक का नाम तय, एमसीयू में एंट्री पर काम शुरू

drishyam 2 film actress shriya saran talks about negative comments for hiding daughter radha on social media
श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निजी जिंदगी की बातें साझा करना पसंद नहीं

अभिनेत्री ने बताया कि शादी के बाद जब वे मां बनने वाली थीं तब उन्होंने इसकी सूचना किसी को नहीं दी थी। जब उनकी बेटी राधा का जन्म हुआ तब भी इस बात की जानकारी केवल उनके करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही थी। इसके बाद जब सभी बातें सार्वजनिक हुईं तब वे इस बात का ख्याल रखती थीं कि मीडिया में उनकी बेटी का चेहरा न आए। वे आज भी अपनी बेटी का चेहरा पब्लिक नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वे अपनी सभी बातों को मीडिया में साझा करने को लेकर कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज फिर पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर होनी है

विज्ञापन
विज्ञापन
drishyam 2 film actress shriya saran talks about negative comments for hiding daughter radha on social media
श्रिया सरन - फोटो : instagram

ट्रोल होने पर नहीं पड़ता फर्क
श्रिया सरन ने कहा कि जब मुझे नेगेटिव कमेंट्स मिलते हैं तब मैं उन्हें अनदेखा कर देती हूं और आगे बढ़ जाती हूं। ट्रोलर्स का काम है लिखना और मेरा काम है इग्नोर करना। मैं बस अपना काम करती हूं, जो मुझे पसंद है। मैं नेगेटिव कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया भी नहीं देती हूं।


यह भी पढ़ें: Richa Chaddha: गलवान को लेकर ऋचा चड्ढा ने किया सेना का अपमान? सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग

विज्ञापन
drishyam 2 film actress shriya saran talks about negative comments for hiding daughter radha on social media
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया ने की करीना और काजोल की तारीफ
श्रिया सरन ने इवेंट में करीना कपूर खान और काजोल की तारीफ करते हुए कहा कि 20 साल पहले जब अभिनेत्रियां शादी और बच्चे कर लेती थीं तब उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता था। कहीं काम मिल भी जाए तो तारिफ नहीं होती थी, लेकिन करीना कपूर और काजोल ने इस माहौल को बदला है। उन्होंने शादी और बच्चे होने के बाद भी काम किया और उनके काम की तारीफ भी हुई। अब माहौल ठीक हो रहा है। आज के समय में शादी और बच्चे मायने नहीं रखते हैं, बल्कि हुनर मायने रखता है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: क्या सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानें एक्ट्रेस का जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed