सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: निराशाजनक रहा 'विक्रम वेधा' का पहला इतवार, सिर्फ इतनी हुई कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Oct 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: Hrithik Roshan Saif Ali Khan Film Performance on first sunday
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ऋतिक रोशन लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में थे। आखिर 30 सितंबर 2022 को ऋतिक की यह फिल्म रिलीज भी हो गई। मगर, जिस तरह की चर्चाएं हो रही थीं और फिल्म के कलेक्शन को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, वे सब धरे रह गए हैं। फिल्म की ओपनिंग ही काफी सुस्त हुई। फिर दूसरे दिन के कलेक्शन में भी कोई जादुई इजाफा नहीं नजर आया। अब तीसरे दिन (पहले इतवार) का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो पहले दो दिनों के कलेक्शन की तरह ही निराशाजनक है।

Trending Videos
Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: Hrithik Roshan Saif Ali Khan Film Performance on first sunday
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म 'विक्रम वेधा' के जरिए करीब तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। इस फिल्म में उनके लुक और एक्शन को लेकर लगातार खबरें आती रहीं। ऋतिक को भी उम्मीद थी कि एक अंतराल के बाद रुपहले पर्दे पर उनकी वापसी न सिर्फ उनके करियर को किक देगी, बल्कि फिल्म भी रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी! शायद मेकर्स भी इसी उम्मीद में होंगे। लेकिन, तीन दिनों में फिल्म ने जो कलेक्शन किया है, वह सारी उम्मीदों पर पानी फेर देने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: Hrithik Roshan Saif Ali Khan Film Performance on first sunday
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की विफलता ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि हिंदी सिनेमा के दर्शक अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की रीमेक कतई पसंद नहीं कर रहे हैं। कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 10.58 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म ने 12.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन (पहले इतवार) को फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 37.59 करोड़ रुपये हो गया है। 

फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन:
 

दिन  कलेक्शन
पहला दिन  10.58 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 12.51 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (शुरुआती अनुमान)   14.50 करोड़ रुपये 
कुल 37.59 करोड़ रुपये

Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: Hrithik Roshan Saif Ali Khan Film Performance on first sunday
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि ऋतिक की 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन ने न सिर्फ ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ब्रांड वैल्यू को तगड़ा झटका दिया है, बल्कि फिल्म के रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन की उम्मीद लगाए बैठे ट्रेड विशेषज्ञों के अनुमानों पर भी पानी फेर दिया है। तीन दिनों में फिल्म 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। वहीं, इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म 'पीएस 1' सफलता की कहानी लिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed