फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 3: पीएस 1 का कलेक्शन सौ करोड़ पार, तीसरे दिन कितनी हुई कमाई? जानिए

Sun, 02 Oct 2022 09:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

Ponniyin Selvan Part One PS 1 Day 3: Mani Ratnam Aishwarya Rai Movie Box Office Collection Crossed 100 Crore

विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part One PS 1 Day 3: Mani Ratnam Aishwarya Rai Movie Box Office Collection Crossed 100 Crore
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन’ (पीएस 1) ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने रिलीज के तीसरे दिन ही सौ करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। यह अपने आप में एक उपलब्धि है। फिल्म की ओपनिंग ही काफी शानदार रही। दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब फिल्म के तीसरे दिन (पहले इतवार) का कलेक्शन भी सामने आ गया है।



 

Ponniyin Selvan Part One PS 1 Day 3: Mani Ratnam Aishwarya Rai Movie Box Office Collection Crossed 100 Crore
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन’ने पहले ही दिन 36.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने 34.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का तीसरे दिन (पहले इतवार) का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो कि पिछले दो दिनों के कलेक्शन से भी शानदार है। तीन दिनों के कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि दर्शकों पर अपना जादू चलाने में यह फिल्म कामयाब रही है। 

Ponniyin Selvan Part One PS 1 Day 3: Mani Ratnam Aishwarya Rai Movie Box Office Collection Crossed 100 Crore
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन’मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि न सिर्फ हिंदी पट्टी में, बल्कि साउथ में भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अपनी रिलीज के दो दिनों में फिल्म ने 71.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन फिल्म 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 108.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

इतनी हुई है तीन दिनों में कमाई:
 

दिन कलेक्शन 
पहले दिन 36.50 करोड़ रुपये
दूसरे दिन     34.60
तीसरे दिन (शुरुआती अनुमान के मुताबिक)  37 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Part One PS 1 Day 3: Mani Ratnam Aishwarya Rai Movie Box Office Collection Crossed 100 Crore
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'पीएस 1' एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस वजह से फिल्म की पृष्ठभूमि से लेकर कथा वस्तु और शानदार सेट्स तक दर्शकों के लिए सिनेमा के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म देखने के लिए उनकी उपस्थिति भी दर्शकों के लिए एक बड़ी वजह मानी जा सकती है!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed