मनोरंजन की दुनिया में रोजाना कुछ नया घटता है। प्रशंसक भी अपने चहेते सितारों के बारे में हर जानकारी रखना चाहते हैं। सिने जगत की हस्तियों की फिल्मों और टीवी शो के जरिए तो प्रशंसक उनसे जुड़े ही रहते हैं, साथ ही वे उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट पर भी पूरी नजर रखते हैं। दूसरी बात, सोशल मीडिया की आमद ने भी सितारों और फैंस के बीच की दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टार्स हर रोज चर्चा में बने रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' में 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos Of The Day: मोनालिसा का ट्रेडिशनल अवतार और निक्की तंबोली की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड लुक्स से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। मगर हाल ही में उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी को हैरान कर दिया है। जी हां, एक्ट्रेस का यह लुक दुर्गा पूजा के दौरान का है। मोनालिसा ऑरेंज कलर की साड़ी में पारंपरिक अंदाज में सजी-धजी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
एक्ट्रेस निक्की तंबोली हमेशा अपने हॉट और बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस का कातिल अंदाज देखने को मिला है। निक्की तंबोली ने रेड कलर के गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज जुदा लग रहा है।
परिणीति चोपड़ा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसकी वजह से इंटरनेट का पारा बढ़ गया है। दरअसल, परिणिती इन दिनों मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। इस दौरान उन्होंने समंदर के किनारे अपना फोटोशूट भी कराया है। एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर रोज अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मीडिया की सुर्खियों में रहती है। आज फिर मौनी ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति सूरज नांबियार के साथ नजर आ रही हैं। मौनी रॉय उनकी गले लगाती नजर आ रही हैं।