फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की नजरें मनोरंजन जगत पर बनी रहती हैं और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। आज प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हो गया है और खबर आई है कि केआरके अपनी यादाश्त खो रहे हैं। सके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
{"_id":"6339a21eb2d0547e0e49afd5","slug":"filmy-wrap-prabhas-film-adipurush-trailer-released-and-kamal-rashid-khan-aka-krk-losing-memoy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज और याददाश्त खो रहे हैं केआरके, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज और याददाश्त खो रहे हैं केआरके, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 02 Oct 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
केआरके, आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक ओम राउत की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। अयोध्या से जारी किए गए फिल्म के टीजर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे हैं।
Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। यह फिल्म देश में तो शानदार कलेक्शन करने में सफल रही ही है, साथ ही विदेशो में भी डंका बजा रही है। अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जिससे जाहिर तौर पर मेकर्स काफी खुश होंगे। दरअसल जानकारी के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
Brahmastra: साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, यहां KGF 2 को भी छोड़ा पीछे
Brahmastra: साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, यहां KGF 2 को भी छोड़ा पीछे
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इस वर्ष 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर बिग बी की 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में देश के 17 अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी। अमिताभ और जया की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आदर्श जोड़ी मानी जाती है। लेकिन हाल ही में जया बच्चन ने अमिताभ को बूढ़ा करार दे दिया है। जया का कहना है कि अमिताभ को उनकी सहेलियों का घर आना-जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका कहना है कि अमिताभ काफी बदल गए हैं।
What The Hell Navya: जया बच्चन ने अमिताभ को बताया बूढ़ा, बोलीं- सहेलियों के घर आने पर चिढ़ जाते हैं
What The Hell Navya: जया बच्चन ने अमिताभ को बताया बूढ़ा, बोलीं- सहेलियों के घर आने पर चिढ़ जाते हैं
विज्ञापन
करीना कपूर ने खरीदी न्यू व्हाइट मर्सिडीज
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान की गिनती गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में होती हैं। वहीं सैफ नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं ऐसे में वह अपने लग्जरी लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। कपल को के पास कई लग्जरी कारों के बेहतरीन कलेक्शन है और अब इसी बीच करीना कपूर ने हाल ही में एक और नई कार खरीदी है। इस नई चमचमाती मर्सिडिज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन लोग करीना को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Kareena New Car: करीना कपूर ने खरीदी न्यू ब्रांड चमचमाती कार, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
Kareena New Car: करीना कपूर ने खरीदी न्यू ब्रांड चमचमाती कार, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल