सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: जब मौत के मुंह में चले गए थे अमिताभ बच्चन, डॉक्टरों की इस बात पर चीख पड़ी थीं जया बच्चन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 02 Oct 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan birthday when Actor injured in accident film Coolie set and hospitalized for several days
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को अपना 80 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। अमिताभ इस उम्र में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपने काम पर पूरा ध्यान देते हैं। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से की थी, जो साल 1969 में रिलीज हुई थी। इंडस्ट्री से जुड़े अमिताभ को 60 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, जिसमें उन्होंने कई उतार चढ़ाव का सामना किया। लेकिन साल 1982 में फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसके वजह से वह मौत की मुंह में जाते-जाते बचे थे। 

Trending Videos
Amitabh bachchan birthday when Actor injured in accident film Coolie set and hospitalized for several days
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

यह घटना साल 24 जुलाई 1982 की है, जब अमिताभ बच्चन बेंगलुरु में अपनी फिल्म 'कुली' के एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। यह सीन अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर के बीच फिल्माया जा रहा था। इस दौरान पुनीत का मुक्का गलती से अमिताभ के पेट में लग गया, जिस वजह से उन्हें पेट में गंभीर चोट लग गई। यह मुक्का इतना तेज था कि उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी मल्टिपल सर्जरी की, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan birthday when Actor injured in accident film Coolie set and hospitalized for several days
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ के इलाज के दौरान एक मौका ऐसा भी आया था जब उनके शरीर ने दवाईयों पर रिएक्ट करना ही छोड़ दिया था। उनकी स्थिति दिन ब दिन बिगड़ रही थी। उन्हें निमोनिया हो गया था, जिस वजह से उनके शरीर में जहर फैल रहा था। इस दौरान डॉक्टर्स ने पहली बार कहा था कि अमिताभ की हालत नाजुक है। इसी वजह से उनका एक और ऑपरेशन हुआ। इलाज के दौरान अमिताभ बच्चन को 200 लोगों का खून चढ़ाया गया, जिसमें पुनीत इस्सर की पत्नी, शम्मी कपूर की बेटी और परवीन बाबी सहित कई लोग शामिल थे। 

Amitabh bachchan birthday when Actor injured in accident film Coolie set and hospitalized for several days
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ की सलामती के लिए हजारों-लाखों लोग दुआ मांग कर रहे थे। भारी संख्या में फैंस मंदिरों में पहुंच रहे थे और जगह-जगह पर हवन भी हो रहे थे। वहीं, धीरे-धीरे अभिनेता की तबीयत में भी सुधार आने लगा। ब्रिज कैंडी अस्पताल से अमिताभ बच्चन को 24 सितंबर को छुट्टी दी गई थी। इस मौके अभिनेता से मिलने के लिए भारी संख्या में फैंस अस्पताल के गेट पर नजर आए। यहां पर अभिनेता ने अपने फैंस से कहा था, 'जिंदगी और मौत के बीच यह एक भयावह अग्नि परीक्षा थी। दो महीने का अस्पताल प्रवास और मौत से लड़ाई खत्म हो चुकी है। अब मैं मौत पर विजय पाकर अपने घर लौट रहा हूं।'

विज्ञापन
Amitabh bachchan birthday when Actor injured in accident film Coolie set and hospitalized for several days
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकली मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान जया आईसीयू के बाहर खड़ी थीं। वह रूम में अंदर की ओर देख रही थीं और डॉक्टर अपनी कोशिश बंद कर चुके थे। तभी जया चिल्लाईं कि वह पैर के अंगूठे हिला रहे थे। प्लीज कोशिश करते रहें। डॉक्टर्स ने उनके पैर की मालिश शुरू की और उनके अंदर फिर जान आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed