सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vikram Vedha: ऋतिक रोशन की सलाह मान बुरे फंसे 'विक्रम वेधा' के मेकर्स, अब उठाने जा रहे यह कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan and saif Ali khan starring Action Thriller film budget rises as actor gives weird suggestion to makers
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हंक ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'विक्रम वेधा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तभी से 'विक्रम वेधा' सुर्खियों में बनी हुई है। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इसकी चर्चाएं और तेज होती जा रही हैं। इस फिल्म के बजट को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन सभी को हैरानी होने वाली है।

Trending Videos
Vikram Vedha: Hrithik Roshan and saif Ali khan starring Action Thriller film budget rises as actor gives weird suggestion to makers
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज में होगी देरी?
साल 2022 की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक 'विक्रम वेधा' साउथ की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक है। सिनेप्रेमी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की रिलीज डिले की जा सकती है। क्योंकि इसके गड़बड़ाए बजट ने मेकर्स की सारी प्लानिंग को हिला दिया है। दरअसल, ओरिजनल मूवी के राइटर और निर्देशक पुष्कर और गायत्री ही इसकी हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं। वह इस फिल्म को साउथ की फिल्म की ही तरह सीमित बजट में बनाना चाहते थे, लेकिन फिल्म के लीड अभिनेता ऋतिक रोशन के कारण उनका सारा बजट गड़बड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan and saif Ali khan starring Action Thriller film budget rises as actor gives weird suggestion to makers
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

ऋतिक के कारण लड़खड़ाया बजट
गौरतलब है मेकर्स ने बॉलीवुड फिल्म का बजट साउथ की फिल्म के मुकाबले ज्यादा रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने मेकर्स को कई ऐसे आइडिया दिए थे, जो उनके हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का मंत्र हो सकते हैं। लेकिन ऋतिक की सलाह मेकर्स को भारी पड़ गर्द। इतना ही नहीं अभिनेता ने कई जगहों पर शूटिंग करने से भी मना कर दिया था।

Vikram Vedha: Hrithik Roshan and saif Ali khan starring Action Thriller film budget rises as actor gives weird suggestion to makers
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : insta

दुबई में हुई फिल्म की शूटिंग 
रिपोर्ट के अनुसार, आइडियाज के साथ-साथ ऋतिक ने मेकर्स को शूटिंग की जगह बदलने पर भी मजबूर किया। दरअसल, मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को यूपी में शूट किया जाए ताकि कॉलीवुड वाली 'विक्रम वेधा' की तरह इसे भी एकदम रॉ फील दिया जा सके। लेकिन ऋतिक ने यूपी में शूटिंग करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को सुझाव दिया कि दुबई में एक ऐसा सेट बनाया जाए, जो बिल्कुल यूपी जैसा लगे। दुबई में इस सेट को बनाने से मेकर्स का सारा बजट हिल गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed