Jugjugg Jeeyo Box Office Collection: बॉक्स-ऑफिस पर 'जुग जुग जियो' का धमाल बरकरार, करण जौहर ने साझा की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन करीब 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उम्मीद से कम थी। लेकिन, शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 35 प्रतिशत इजाफा देखा गया और इसकी कमाई 12.55 करोड़ रुपये रही। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बीते दिन के मुकाबले 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई और इस दिन फिल्म ने 15.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार की कमाई मिलाकर फिल्म का पहले वीकएंड का कलेक्शन 36.93 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 70 फीसदी की गिरावट देखी। फिल्म ने चौथे दिन 4.82 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, मंगलवार को फिल्म की स्थिति स्थिर रही। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म अपने पहले सप्ताह के अंत तक कुल 53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी।
| दिन | कलेक्शन |
| शुक्रवार | 9.28 करोड़ रुपये |
| शनिवार | 12.55 करोड़ रुपये |
| रविवार | 15.10 करोड़ रुपये |
| सोमवार | 4.82 करोड़ रुपये |
| मंगलवार | 4.52 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 46.27 करोड़ रुपये |
टॉप 5 में जगह बनाई
पहले वीकएंड फिल्म 'जुग जुग जियो' का कलेक्शन इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' से भी ज्यादा रहा और रिलीज के पहले तीन दिनों के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 'जुग जुग जियो' इस साल की टॉप फाइव फिल्मों में भी शामिल होने में सफल रही। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फैमिली ड्रामा फिल्म है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी पति-पत्नी के रोल में हैं, जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर फिल्म में वरुण के पेरेंट्स के रोल में हैं। फिल्म में पिता और बेटे की लाइफ को दिखाया गया है।
करण जौहर ने कहा शुक्रिया
Strong and steady - your love is sailing us through with flying colours!♥️🥰 #JugJuggJeeyo is running successfully in cinemas near you, grab your family and experience this entertainer of the season!!! pic.twitter.com/doxdi34x3i
फिल्म के कलेक्शन पर करण जौहर ने खुशी जाहिर की है। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा है, 'आपका प्यार हमें आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। फिल्म 'जुग जुग जियो' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने परिवार के साथ आप भी इस सीजन की इस मनोरंजक फिल्म का अनुभव लें।' बता दें कि राज मेहता निर्देशित यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और वॉयकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

कमेंट
कमेंट X