फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha: ‘धूम 2’ के बाद फिर विलेन बनने जा रहे ऋतिक, दो साल बाद शुरू की इस नई फिल्म की शूटिंग

Sat, 16 Oct 2021 08:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Oct 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan going to become a villain for the first time started shooting for this new film after two years
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता ऋतिक रोशन ने दो साल बाद अपनी नई फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरू कर दी है। विजयदशमी के दिन शुरू हुई ये फिल्म सुपरहिट तमिल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इसे वही निर्देशक जोड़ी निर्देशित कर रही है जिसने मूल फिल्म बनाई थी। फिल्म को निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम 2’ के बाद ये दूसरा मौका है जब ऋतिक रोशन अपने करियर में विलेन का किरदार करने जा रहे हैं। इसके पहले वह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ के रीमेक में भी एंटी हीरो का किरदार कर चुके हैं। फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की इस रीमेक के अगले साल रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। 

Vikram Vedha: Hrithik Roshan going to become a villain for the first time started shooting for this new film after two years
विक्रमवेधा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग विजय दशमी पर शुरू होने की जानकारी इसे तमिल में बनाने वाली फिल्म कंपनी वाई नॉट स्टूडियोज ने ट्विटर पर फिल्म का क्लैप बोर्ड साझा करके दी थी। शनिवार को ऋतिक रोशन ने फिल्म की शूटिंग पर जाते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके दो साल बाद किसी फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर जाने का खुलासा खुद भी कर दिया। यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के बाद ये पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू की है। इस बीच उनकी एक फिल्म दीपिका पादुकोण के साथ भी ‘फाइटर’ के नाम से घोषित हो चुकी है, लेकिन इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को पूरा करने में व्यस्त हैं।

Vikram Vedha: Hrithik Roshan going to become a villain for the first time started shooting for this new film after two years
विक्रमवेधा तमिल वर्जन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय सेतुपति को उनके करियर में पहली बार अखिल भारतीय चर्चा दिलाने वाली फिल्म ‘विक्रमवेधा’ को हिंदी पट्टी में इसके हीरो आर माधवन के कारण खूब देखा गया। ये फिल्म एक पुलिस अफसर और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक डॉन पर आधारित है। मूल फिल्म में पुलिस अफसर का किरदार आर माधवन ने और डॉन का किरदार विजय सेतुपति ने किया है। फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की रीमेक में ऋतिक रोशन यही डॉन वाला किरदार करने जा रहे हैं जबकि पुलिस अफसर के रोल में सैफ अली खान नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan going to become a villain for the first time started shooting for this new film after two years
विक्रमवेधा तमिल वर्जन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की रीमेक पहले माधवन और शाहरुख खान के साथ बनने की भूमिका बननी शुरू हुई थी। माधवन ने इसे लेकर मूल फिल्म के निर्देशकों गायत्री और पुष्कर की शाहरुख खान से मुलाकात भी कराई लेकिन बताते हैं कि नीरज पांडे इस फिल्म में शाहरुख को लेने के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद ये फिल्म आमिर खान के पास गई और उन्होंने ये फिल्म करने के लिए हां भी कर दी थी, लेकिन उन्हें फिल्म की हिंदी पटकथा पसंद नहीं आई। कहा जाता है कि वह इसमें तमाम तरह के बदलाव चाहते थे। इस बीच आमिर ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में विजय सेतुपति को एक अहम किरदार ऑफर किया लेकिन अपने हिस्से की शूटिंग शुरू होने से ऐन पहले सेतुपति ने ये किरदार करने से मना कर दिया। यहां से बिगड़ा मामला फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक में आमिर खान के काम न करने के फैसले तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan going to become a villain for the first time started shooting for this new film after two years
विक्रमवेधा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान के बाद फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की रीमेक ऋतिक रोशन के पास पहली बार गई हो ऐसा भी नहीं है। बताया जाता है कि जब आमिर खान इस फिल्म में विजय सेतुपति वाला रोल करने को मान गए थे तो ऋतिक रोशन को फिल्म में पुलिस अफसर का रोल करने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन ऋतिक को वही रोल पसंद आया जो आमिर करने जा रहे थे। आमिर ने जब इस फिल्म के लिए मना किया तो इसके निर्माताओं ने तुरंत ऋतिक को वही रोल दे दिया जो वह स्क्रिप्ट पढ़ने के पहले दिन से करना चाह रहे थे। सैफ अली खान की एंट्री फिल्म में इसके बाद हुई। सैफ अली खान ने अपनी एक और नई फिल्म ‘आदि पुरुष’ में अपने हिस्से की शूटिंग हाल ही में खत्म की है। इस फिल्म में वह रावण का किरदार निभा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed