फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: इन फिल्मों में दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं सैफ अली खान, लोग हो गए थे एक्टिंग के कायल

Tue, 13 Sep 2022 02:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Sep 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Movie Actor Saif Ali Khan Best Acting Movies from Tanhaji to Race
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में तीन खान सलमान, शाहरुख और आमिर के अलावा एक ऐसे खान भी मौजूद हैं जो अपनी दमदार अदाकारी की वजह से जाने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान की। वह जल्द ही विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है कि इस बार फिर सैफ अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले आज हम आपको अभिनेता की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने अपनी लाजवाब एक्टिंस से लोगों को कायल बना दिया है।

Vikram Vedha Movie Actor Saif Ali Khan Best Acting Movies from Tanhaji to Race
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तान्हाजी

फिल्म तान्हाजी में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म में सैफ का किरदार निगेटिव था। इसके बावजूद वह लोगों पर अपना प्रभाव डालने में सफल रहे थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

Vikram Vedha Movie Actor Saif Ali Khan Best Acting Movies from Tanhaji to Race
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
रेस

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'रेस' के लिए सैफ अली खान को आज भी लोग याद किया करते हैं। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में वह ग्रे शेड कैरेक्टर में दिखे थे। अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Movie Actor Saif Ali Khan Best Acting Movies from Tanhaji to Race
लंगड़ा त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा

फिल्म ओमकारा में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। इसमें उनकी एक्टिंग का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था। फिल्म में वह  लंगड़ा त्यागी नाम शख्स के किरदार में थे।. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के नाटक ओथैलो पर आधारित थी।

विज्ञापन
Vikram Vedha Movie Actor Saif Ali Khan Best Acting Movies from Tanhaji to Race
हम तुम - फोटो : सोशल मीडिया
हम तुम
सैफ अली खान की फिल्म हम तुम उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। फिल्म में वह एक नई पीढ़ी के युवा के किरदार में दिखे थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। समीक्षकों ने भी इसकी जमकर सराहना की थी। फिल्म में सैफ की लाजवाब एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed