फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने स्टेज पर छुए फैन के पैर, यूजर्स बोले- 'कोई बायकॉट नहीं करेगा'

Sun, 28 Aug 2022 12:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
vikram vedha star hrithik roshan touched feet of his fan users says Hrithik ke liye koi boycott nhi karega
ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर - फोटो : insta-viralbhayani

अभिनेता ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर्स में से हैं। वह अपने काम के साथ ही शानदार डांस मूव्स और गुड लुक्स के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं। अब ऋतिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनकी विनम्रता के कायल हो गए हैं और जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

vikram vedha star hrithik roshan touched feet of his fan users says Hrithik ke liye koi boycott nhi karega
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने छुए फैन के पैर
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में ऋतिक रोशन को एक इवेंट में भरी भीड़ के सामने स्टेज पर देखा जा सकता है, तभी एक फैन आकर उनके पैर छूने लगता है, जिसके बाद ऋतिक रोशन उसे रोकते हैं और तुरंत खुद भी युवक के पैर छू लेते हैं। इसके बाद वह फोटो भी क्लिक करवाते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

vikram vedha star hrithik roshan touched feet of his fan users says Hrithik ke liye koi boycott nhi karega
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

फैंस ने की जमकर तारीफ
अभिनेता ऋतिक रोशन की डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। अब इस समय जबकि बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है, तो ऋतिक का ये वीडियो देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह बहुत ही नम्र इंसान हैं, ऐसे में उनका बायकॉट नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- भाई ऋतिक के लिए कोई बायकॉट नहीं करेगा। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और अधिकांश वह बहुत विनम्र हैं, कोई एटीट्यूड नहीं है। वहीं कुछ का कहना है कि अगर ऋतिक धर्म के खिलाफ बोलेंगे तब उनका बहिष्कार किया जाएगा। बाकी भी मिली जुली प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
vikram vedha star hrithik roshan touched feet of his fan users says Hrithik ke liye koi boycott nhi karega
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन विक्रम वेधा में नकारात्मक किरदार निभाएंगे
फिल्म 'विक्रम वेधा' के साथ तकरीबन 20 सालों के बाद ऋतिक और सैफ अली खान एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक नकारात्मक किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म साउथ की रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed