विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 25 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। 'लाइगर' विजय के करियर की 17वीं फिल्म है। 11 साल की करियर में विजय 16 फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से सिर्फ चार फिल्में ही ब्लॉकबस्टर रही हैं। वहीं, कई फिल्म डिजास्टर भी साबित हुई हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको विजय देवरकोंडा की अब तक आई सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखिए पूरी लिस्ट...
Vijay Deverakonda: लाइगर से पहले विजय ने दीं सिर्फ चार ब्लॉकबस्टर फिल्में, फ्लॉप की संख्या जान हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपोर्टिंग रोल से की शुरुआत
विजय देवरकोंडा ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत रवि बाबू की फिल्म 'नुव्वीला' से की थी। इस फिल्म में छह नए चेहरे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। इसी तरह 2012 में आई शेखर कम्मुला की फिल्म 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और एवरेज ही साबित हुई।
2016 में मिला लीड रोल
इसके बाद विजय देवरकोंडा 2015 में नाग अश्विन की फिल्म 'येवडे सुब्रमण्यम' में नजर आए। इस फिल्म से निर्देशक नाग अश्विन ने अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म विजय की पहली दोनों फिल्मों से सफल साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 2016 में विजय ने फिल्म 'पेली चोपुलु' से लीड रोल में डेब्यू किया। तरुण भास्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 60 लाख से 1 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
अर्जुन रेड्डी से चमकी किस्मत
2017 में विजय देवरकोंडा की दो फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो दूसरी फ्लॉप रही। श्रीनिवास रवीन्द्र के निर्देशन में बनी 'द्वारका' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई, तो संदीप वांगा की 'अर्जुन रेड्डी' ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पांच करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म से विजय को काफी लोकप्रियता मिली। बॉलीवुड में भी फिल्म का 'कबीर सिंह' नाम से रीमेक बनाया गया, जो भी सुपरहिट साबित हुआ था।
2018 में छह में से तीन फिल्म हुई हिट
अगले साल 2018 में विजय देवरकोंडा ने छह फिल्में की, जिसमें से तीन हिट साबित हुईं। श्रीधर मैरी द्वारा निर्देशित 'ये मंत्रम वेसावे' (Ye Mantram Vesave), आनंद शंकर की 'नोटा' और तरुण भास्कर की 'ई नागरानिकी एमेंदी' (Ee Nagaraniki Emaindhi) बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। वहीं, नाग अश्विन की 'महानटी' और परशुराम की 'गीता गोविंदम' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। पांच करोड़ की लागत से बनी 'गीता गोविंदम' ने लगभग 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, राहुल संकृतियान द्वारा निर्देशित 'टैक्सीवाला' भी हिट रही थी। 'टैक्सीवाला' ने करीब 40 करोड़ रुपये कमाए थे।