फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन की छोटी बेटी ने रखा टीन एज में कदम, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट

Sun, 28 Aug 2022 12:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Aug 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen shares post on her younger daughter Alisah birthday with heart touching note
सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा के बर्थडे पर साझा की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फिल्मों से अलग सुष्मिता अपने परिवार को भी भरपूर समय देती हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। दरअसल, सुष्मिता सेन ने यह पोस्ट अपनी छोटी बेटी के बर्थडे के मौके पर साझा की हैं। 

Sushmita Sen shares post on her younger daughter Alisah birthday with heart touching note
सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा के बर्थडे पर साझा की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा ने टीन एज में कदम रख दिया है। आज अलीशा अपना 13 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुष्मिता ने अलीशा की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं। सुष्मिता ने अपनी इस्टाग्राम पोस्ट से कुल दस तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में सुष्मिता और अलीशा नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अलीशा सिर पर टॉवल लेपेट नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में सुष्मिता सेन के साथ अलीशा और बड़ी बेटी रिनी भी हैं। बाकी फोटोज में अलीशा अपने नाना-नानी यानी सुष्मिता सेन के मम्मी-पापा और अपनी बड़ी बहन रिनी के साथ नजर आ रही हैं।

Charu-Rajeev Sen Divorce: बेटी को घुटनों चलते देख भावुक हुईं चारू असोपा, बोलीं- जिंदगी में कुछ तो अच्छा हुआ
 

Sushmita Sen shares post on her younger daughter Alisah birthday with heart touching note
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ सुष्मिता ने दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। सुष ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे टू माय लव ऑफ माय लाइफ!!!' उन्होंने आगे लिखा, 'अलीशा का मतलब होता है नोबल, जिन्हें भगवान प्रोटेक्ट करते हैं और जो भगवान का तोहफा हैं। अलीशा में यह सबकुछ है। उसकी आखों में जो प्यार और विश्वास है, मैं उसकी गवाह हूं और मुझे उस पर गर्व है। मैं यह प्यार और पवित्रता उसके जीवन में उसके कार्यों में देखती हूं। मैं एक अच्छी इंसान हूं, क्योंकि मैं अलीशा की मां हूं। हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो शोना!! दीदी और मैं तुम्हें बेहद प्यार करते हैं!! बता दें कि सुष्मिता सेन दो बेटियों-रिनी और अलीशा की मां हैं। सुष ने दोनों बेटियों को गोद लिया है और दोनों के साथ एक्ट्रेस की बॉन्डिंग जबरदस्त है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen shares post on her younger daughter Alisah birthday with heart touching note
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता के इस पोस्ट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। अलीशा की मामी चारू असोपा ने भी अलीशा को जन्मदिन की बधाई दी है। फैंस भी अलीशा को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही एक मां के रूप में सुष्मिता की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप एक मजबूत मां हैं सुष।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हंसता हुआ परिवार। ईश्वर आप सभी की रक्षा करे।'

Sushmita Sen: बेटियों के बाद सुष्मिता ने बेटे से कराया रूबरू, बोलीं- जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed