फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके ने बनाया बॉलीवुड का कब्रिस्तान, तस्वीर में रहम की भीख मांगते दिखे करण जौहर

Sun, 28 Aug 2022 11:20 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
KRK slams Bollywood stars Arjun Aamir Ranbir Taapsee for flop films including Karan Johar via a hilarious pic
केआरके ने उड़ाया बॉलीवुड मजाक - फोटो : twitter-krk

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड स्टार्स पर जमकर निशाना साधते नजर आते हैं। शायद ही ऐसा को सितारा हो जिस पर केआरके ने टिप्पणी न की हो। वह न सिर्फ बॉलीवुड को खरी-खोटी सुनाते हैं, बल्कि कई बार स्टार्स की खिंचाई करते भी नजर आते हैं। इस समय बॉलीवुड की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही हैं, यहां तक कि कई मेगा बजट फिल्मों को अपनी कमाई भी निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद से केआरके को एक और मौका मिल गया है जिसका वह बखूबी फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। आज केआरके ने बॉलीवुड के कब्रिस्तान की तस्वीर शेयर की है और करण से लेकर आमिर, शाहरुख सभी का मजाक उड़ाया है।

KRK slams Bollywood stars Arjun Aamir Ranbir Taapsee for flop films including Karan Johar via a hilarious pic
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', से शमशेरा तक पर साधा निशाना
हाल ही में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अर्जुन की 'एक विलेन रिटर्न्स', रणबीर कपूर की 'शमशेरा', अक्षय कुमार की ' सम्राट पृथ्वीराज', तापसी पन्नू की 'शाबास मिट्ठू' और टाइगर की 'हीरोपंती', भी बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी। अब करण जौहर समर्थित फिल्म 'लाइगर' भी खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। जबकि रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली है, तो करण जौहर समेत केआरके ने सभी पर निशाना साधा है।

KRK slams Bollywood stars Arjun Aamir Ranbir Taapsee for flop films including Karan Johar via a hilarious pic
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बॉयकॉट के फावड़े के ब्रह्मास्त्र की कब्र खोदते दिखे केआरके
केआरके ने ट्विटर पर जो तस्वीर साझा की है, उसमें सभी स्टार्स को कब्र में देखा जा सकता है और साथ ही उनकी फिल्मों के नाम भी लिखे दिखाई दे रहे हैं। केआरके बॉयकॉट लिखे फावड़े से ब्रह्मास्त्र की कब्र खोदते दिख रहे हैं, जबकि उनकी टी-शर्ट पर ऊं लिखा दिखाई दे रहा है। वहीं शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी और पठान के लिए भी कब्रिस्तान में अलग जगह दिखाई गई है। वहीं करण जौहार को रहम की भीख मांगते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा- 'हाहाहा! गुड मॉर्निंग'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK slams Bollywood stars Arjun Aamir Ranbir Taapsee for flop films including Karan Johar via a hilarious pic
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और जबरदस्त मीम्स साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मजा आ गया, वहीं दूसरे ने लिखा- भाई जान आप लाइगर को भूल गए। बाकी भी इसी तरह से प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed