ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'विक्रम वेधा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ समय पहले ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था, जिससे साफ हो गया था कि फिल्म में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस इस फिल्म के टीजर को देखने के लिए भी बेकरार है, जिसके बारे में कुछ समय पहले ही जानकारी सामने आई थी। दावा किया गया था इस फिल्म का टीजर 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं है।
Vikram Vedha Teaser: फैंस के लिए झटका! 11 अगस्त को रिलीज नहीं होगा ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन संग नहीं आएगा टीजर
एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 'विक्रम वेधा' का टीजर 11 अगस्त को रिलीज होगा। इसी दिन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि टीजर को फिल्म से अटैच नहीं किया जाएगा बल्कि इसके लिए अलग से थिएटर्स को रिक्वेस्ट की गई थी जिसे सिनेमाघरों ने मान लिया है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। 'विक्रम वेधा' के टीजर के लिए अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
टीजर की नई रिलीज डेट नहीं आई सामने
IMPORTANT CLARIFICATION... 'VIKRAM VEDHA' TEASER NOT ATTACHED TO 'LAAL SINGH CHADDHA' & 'RAKSHA BANDHAN'... #HrithikRoshan and #SaifAliKhan's #VikramVedha teaser launch date *not locked* yet.#LaalSinghChaddha #RakshaBandhan pic.twitter.com/o5pbqWslrW
ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 'विक्रम वेधा' का टीजर रिलीज न होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 'विक्रम वेधा' के टीजर को 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' के साथ जोड़ा नहीं गया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि 'विक्रम वेधा' के टीजर की नई रिलीज डेट अब तक फाइनल नहीं हुई है।
इस दिन आएगी फिल्म
'विक्रम वेधा' साउथ सिनेमा में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है, जो 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गायत्री और पुष्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ, शारिब हाशमी नजर आने वाले हैं।