रजत बारमेचा, सोनाक्षी कपूर, हर्षवर्धन कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अदिति राव हैदरी, वामिका गब्बी और अपारशक्ति खुराना...! इन सारे कलाकारों में एक बात एक जैसी है औऱ वह ये कि इनके लिए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने अपनी फिल्मों व वेब सीरीज में ऐसे किरदार गढ़े जिन्हें देखकर सिनेमा से प्यार करने वालों को बहुत आनंद आया। अब इसी सूची में नया नाम जुड़ा है अभिनेत्री अनन्या पांडे का। अनन्या पांडे को लेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी की है और अनन्या के काम को लेकर वह इन दिनों काफी खुश नजर आते हैं।
Vikramaditya Motwane: कृत्रिम मेधा (एआई) पर मोटवानी ने बनाई पहली बॉलीवुड फिल्म, अनन्या पांडे बनीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के बाद विक्रमादित्य मोटवानी ने अनुराग कश्यप के साथ मिलकर एक नया सिनेमा गढ़ने की कोशिश मुंबई फिल्म जगत में फिल्म ‘उड़ान’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘लुटेरा’, ‘ट्रैप्ड’ और ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया। बड़े परदे पर बात न बनती देख विक्रमादित्य ने वेब सीरीज का दांव खेला नेटफ्लिक्स के साथ। इस ओटीटी की पहली देसी सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ बनाने का श्रेय विक्रमादित्य को ही जाता है।
सौमिक सेन के साथ मिलकर विक्रमादित्य मोटवानी ने अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘जुबली’ रची है। इस सीरीज की सफलता से उत्साहित विक्रमादित्य फिर से प्रयोगधर्मी सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं। उनकी नई फिल्म (नाम अभी तय नहीं) की कहानी बहुत ही सामयिक बताई जाती है। इस फिल्म में अनन्या पांडे एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का किरदार निभा रही है और ये फिल्म इस किरदार और उसके बॉयफ्रेंड की कहानी कहती हैं। फिल्म की कहानी का एक किरदार कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी बताया जा रहा है।
इस फिल्म में अनन्या पांडे के अभिनय से विक्रमादित्य मोटवानी काफी प्रभावित नजर आते हैं। वह कहते हैं, ‘ये मैं सार्वजनिक रूप से पहली बार कर रहा हूं लेकिन अनन्या ने इस फिल्म में बहुत शानदार काम किया है। वह अपने किरदार में बिल्कुल उचित हैं। यह फिल्म एक इंफ्लुएंसर और उसके बॉयफ्रेंड के बारे में और इनके साथ क्या होता है, उसके बारे में हैं। ये एक बहुत ही कमाल की कहानी है और खोने व पाने की कहानियों की परंपरा को आगे बढ़ाती है।’
हाल ही में फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखीं अनन्या पांडे की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी रीच है। ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में भी उन्हें उनका काम संभालने वाली कंपनी डीसीए काफी प्रमोट करती रहती है। अनन्या की आने वाली फिल्मों में ‘कॉल मी बे’ और ‘खो गए हम कहां’ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- War 2: एक्शन से भरपूर होगी ऋतिक की 'वॉर 2', पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखेंगे कबीर, पठान और टाइगर!