{"_id":"5ee47d2c786a6779d80ce4b9","slug":"vikrant-massey-on-deepika-padukone-visit-at-jnu-says-i-am-very-proud-of-her-for-what-she-did","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के समर्थन में उतरे उनके सह कलाकार, बोले- 'उन्होंने जेएनयू में जो किया, मुझे उसपर गर्व है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के समर्थन में उतरे उनके सह कलाकार, बोले- 'उन्होंने जेएनयू में जो किया, मुझे उसपर गर्व है'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी और दीपिका
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान दीपिका के जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े रहने वाले मुद्दे पर फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाने वाले कलाकार विक्रांत मैसी का एक बयान आया है। विक्रांत मैसी का कहना है कि देश के समकालीन माहौल को देखते हुए दीपिका ने जो भी किया उन्हें उस पर गर्व है। विक्रांत का मानना है कि उन्होंने फिल्म के जरिए जो मुद्दा उठाया था, वह भी किसी महामारी से कम नहीं था।
दीपिका पादुकोण वर्ष 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के बाद अपने निर्माण में बनी इस फिल्म में नजर आई हैं। जेएनयू में प्रदर्शनकारियों का साथ देने के दीपिका के इस कदम के बारे में फिल्म में उनके सह कलाकार विक्रांत मैसी ने कहा, 'मैं किसी की तरफ से बातचीत नहीं कर सकता क्योंकि यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा रहा है।'
3 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : instagram
विक्रांत मैसी ने आगे कहा, 'एक सह कलाकार होने के नाते और एक कलाकार होने के नाते, जिसकी फिल्म आने वाले कुछ ही समय में रिलीज होने वाली थी, वह सिर्फ और सिर्फ दीपिका का उठाया हुआ कदम था। एक मित्र के रूप में और एक शुभ चिंतक के रूप में मैं दीपिका को बहुत अच्छे से जानता हूं और उन्होंने उस समय जो भी कदम उठाया, मुझे उस पर गर्व है। हकीकत तो यह है कि उस समय हम सभी एक ही भाषा बोल रहे थे लेकिन हिम्मत सिर्फ दीपिका ने दिखाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका के इस कदम से फिल्म पर पड़े प्रभाव के बारे में विक्रांत ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात रही क्योंकि हमारी फिल्म का जो मुद्दा था वह बहुत ही बड़ा था। हम एक ऐसे मुद्दे के बारे में बातचीत करना चाहते थे जो इस देश पर ही नहीं, बल्कि इस पूरी दुनिया के लिए किसी महामारी से कम नहीं है। लेकिन, दीपिका के एक छोटे से कदम की वजह से पूरी कहानी रातों- रात बदल गई।'
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दीपिका पादुकोण जब अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त थीं, उसी वक्त देश में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर प्रदर्शन जारी थे। दीपिका जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जाकर उन प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी नजर आईं और उनके इस कदम का सीधे तौर पर असर उनकी आने वाली फिल्म पर हुआ। अगले ही दिन से देश में दीपिका की फिल्म का बहिष्कार करने की बात सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। इसका असर यह हुआ के दीपिका की यह खूबसूरत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।