फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12th Fail: विक्रांत मैसी की फिल्म का धमाल जारी, ओटीटी रिलीज के बाद भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म

Mon, 15 Jan 2024 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 15 Jan 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Massey Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail continues its theatrical run even after the OTT release
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल ने लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म में मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की अदाकारी के लोग कायल हो चुके हैं। यह फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। 


Bastar The Naxal Story: इस दिन रिलीज होगी अदा शर्मा की 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर

Vikrant Massey Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail continues its theatrical run even after the OTT release
12वीं फेल - फोटो : social media

यह फिल्म लगातार 80 दिनों से सिनेमाघरों में अपना शानदार प्रदर्शन बनाए हुए है। ऋतिक रोशन सहित अन्य लोगों ने हाल ही में फिल्म को एक सिनेमाई चमत्कार बताया, जिससे '12वीं फेल' के लिए मिल रही प्रशंसा में और अधिक इजाफा देखने को मिला। निर्माता, कलाकार और क्रू निस्संदेह इस फिल्म की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं।

Vikrant Massey Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail continues its theatrical run even after the OTT release
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

'12वीं फेल' से विधु विनोद चोपड़ा ने अपने उम्दा निर्देशन की क्षमता को एक बार फिर से साबित किया है। फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार को लेकर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया के जरिए आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail continues its theatrical run even after the OTT release
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने हाल ही में एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर दर्शकों और प्रशंसकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। वीडियो में, उन्होंने उन लोगों से इस जश्न में शामिल होने और जिन्होंने इसे अब तक नहीं देखा है उन्हें सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विज्ञापन
Vikrant Massey Vidhu Vinod Chopra Film 12th Fail continues its theatrical run even after the OTT release
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष की कहानी बयां करती है। फिल्म में उनकी दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। पिछले साल यह फिल्म तेजस के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। हालांकि, कंटेंट के दम पर इसने कंगना की फिल्म को बड़े अंतर से मात दे दी थी। बाद में, खुद अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर 12वीं फेल और विक्रांत मैसी की जमकर तारीफ की थी।
MONDAY FLASHBACK: ऋषि कपूर के लिए रोज नए व्यंजन परोसती थीं नीतू, खाने में दोहराव पर नाराज हो जाते थे चिंटू जी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed