फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiccha Sudeep: ‘विक्रांत रोणा’ से पहले किच्चा सुदीप की इन फिल्मों ने की बंपर कमाई, इन ओटीटी पर हैं मौजूद

Fri, 29 Jul 2022 08:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Jul 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Vikrant rona actor Kiccha Sudeep hit south movie makkhi pehlwan dabangg 3 rowdy shankar in hindi dubbed
किच्चा सुदीप की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आई हैं। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई, जिसके जरिए किच्चा सुदीप ने पैन इंडिया स्टार बनने की कोशिश की है। हालांकि, वह इस कोशिश में पूरी तरह सफल होते हुए नहीं दिखें। किच्चा सुदीप की फिल्म ने पहले दिन लगभग 16 करोड़ का कलेक्शन किया है और यह कलेक्शन पैन इंडिया के लिहाज से काफी कम है। हालांकि, साउथ इंडस्ट्री में किच्चा सुदीप ने कई हिट फिल्में दी हैं, जो हिंदी में भी मौजूद हैं। इन फिल्मों को देखकर आप अपना वीकेंड जरूर मना सकते हैं। आइए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

Vikrant rona actor Kiccha Sudeep hit south movie makkhi pehlwan dabangg 3 rowdy shankar in hindi dubbed
मक्खी - फोटो : सोशल मीडिया

मक्खी
'मक्खी' किच्चा सुदीप की हिट फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। इस फिल्म के हिंदी डब को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता ने निगेटिव किरदार निभाया था। इसके बावजूद इस फिल्म की कहानी से लेकर अभिनेता की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के अलावा, नानी और सामंथा रुथ प्रभु थीं। साउथ में यह फिल्म 'ईगा' नाम से रिलीज हुई थी, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आसानी से देख सकते हैं। 
 

Vikrant rona actor Kiccha Sudeep hit south movie makkhi pehlwan dabangg 3 rowdy shankar in hindi dubbed
बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन
साल 2013 में रिलीज हुई यह एक्शन साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म थी, जिसे शशांक ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के अलावा भावना, पारुल यादव नजर आए थे। यह फिल्म हिंदी में भी 'बच्चन' के नाम से मौजूद है, जिसे आप यू-ट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant rona actor Kiccha Sudeep hit south movie makkhi pehlwan dabangg 3 rowdy shankar in hindi dubbed
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली
साल 2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई फिल्म सुपरहिट रही, जिसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में सुदीप ने असलम खान का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा था। यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 

विज्ञापन
Vikrant rona actor Kiccha Sudeep hit south movie makkhi pehlwan dabangg 3 rowdy shankar in hindi dubbed
पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया

पहलवान
एस कृष्णा के निर्देशन में बनी फिल्म पहलवान साल 2019 में रिलीज हुई थी, जो सुदीप की अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म का सबसे शानदार सीन सुदीप की बॉक्सिंग वाला था। इसके अलावा, इस फिल्म के क्लाइमैक्स को भी काफी धमाकेदार रखा गया, जिसमें किच्चा सुदीप की एक्टिंग ने चार-चांद लगा दिए। यह फिल्म सोनी लिव पर मौजूद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed