फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona: 'विक्रांत राणा' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं आए सलमान खान? किच्चा सुदीप ने खुद किया खुलासा

Thu, 23 Jun 2022 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Jun 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Rona actor Kiccha Sudeep told why Salman Khan could not attend the trailer launch of the film
जैकलीन-किच्चा सुदीप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत राणा' का आज मुंबई में ट्रेलर लांच हुआ। इस फिल्म को जी स्टूडियो के साथ मिलकर सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी एसकेएफ प्रस्तुत कर रही है। ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि इस फिल्म के ट्रेलर लांच पर सलमान खान जरूर मौजूद रहेंगे। एक तो सलमान खान और किच्चा सुदीप के बीच जिस तरह के रिश्ते हैं उसे तो देखकर ऐसा लगता ही था कि सलमान खान आएंगे। जब ट्रेलर लांच पर सलमान खान नहीं आए तो किच्चा सुदीप से सलमान खान के न आने का कारण पूछा गया। किच्चा सुदीप ने बताया कि प्रोटोकाल के तहत सलमान खान को यहां आने की अनुमति नहीं मिली। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा खत मिला था, जिसमें सिद्धू मुसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी दी गई थी, उसके बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Vikrant Rona actor Kiccha Sudeep told why Salman Khan could not attend the trailer launch of the film
जैकलीन-किच्चा सुदीप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किच्चा सुदीप, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में काम कर चुके है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और किच्चा सुदीप के बीच अच्छी ट्यूनिंग हो गई थी। बताया जा रहा कि किच्चा सुदीप ने 'दबंग 3' में काम करने के बदले उनसे अपनी फीस नहीं ली थी, बाद में सलमान खान ने उन्हें एक मर्सिडीज गिफ्ट की थी। जब सलमान ने किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत राणा'  देखी तो उन्हें उसके विजुअल इफेक्ट्स बहुत अच्छे लगे और उन्होंने  ही सुदीप को सलाह दी कि इस फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज करें। सलमान खान ने न सिर्फ सुदीप को ऐसा करने की सलाह दी, बल्कि खुद फिल्म से जुड़कर फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं।

Vikrant Rona actor Kiccha Sudeep told why Salman Khan could not attend the trailer launch of the film
विक्रांत राणा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बताया जाता है कि किच्चा सुदीप ने सलमान खान से उनकी फिल्म 'दबंग 3' में काम करने के बदले अपनी फीस नहीं ली, इसलिए सलमान खान उनकी फिल्म विक्रांत राणा को प्रस्तुत कर रहे हैं। किच्चा सुदीप कहते है, 'मैं गिव एंड टेक में विश्वास नहीं करता। मैने अपनी इस फिल्म के बारे में सलमान भाई से 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान डिस्कस किया था। तभी उनको फिल्म का कंसेप्ट बहुत अच्छा लगा, जब पूरी फिल्म बन गई और सलमान भाई को फिल्म दिखाया तो फिल्म देखकर वह बहुत ही प्रभावित हुए और बोले कि ऐसी फिल्म तुम लोग कैसे बना लेते हो? यह उनकी तरफ से मेरे लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Rona actor Kiccha Sudeep told why Salman Khan could not attend the trailer launch of the film
विक्रांत राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत राणा में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी। किच्चा सुदीप कहते हैं, 'जैकलीन फर्नांडीज को मैं जानता था, लेकिन पहले कभी मिला नहीं था। गलती से एक बार उनके फोन पर 'हेलो' चला गया था। उसके बाद हमारी जान पहचान हुई। इस फिल्म के लिए हमें जिस तरह की हीरोइन चाहिए थी, उसमे जैकलीन पूरी तरह से फिट बैठ रही थी।  इस फिल्म में जैकलीन और मेरे ऊपर रक्कमा गाना फिल्माया गया है। जैकलीन तो मुझे अच्छा डांस करती है, उस गाने के कोरियोग्राफर जॉनी मास्टर जी ने जैकलीन को कहा कि डांस में और एनर्जी लाओ और मुझे बोले कि तुम ठीक कर रहे। उन्होंने ऐसा क्यों बोला यह मुझे आज तक समझ में नहीं आया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed