फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona Collection Day 2: सुदीप की फिल्म की दूसरे दिन ही हालत खराब, हिंदी दर्शकों को नहीं भाई फिल्म

Sat, 30 Jul 2022 09:46 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Jul 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Vikrant Rona Box Office Collection Day 2 drops more than 50 percent on box office heading for a failure
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान का नाम जुड़ने के बावजूद देश के हिंदी भाषी क्षेत्रों में पूरी तरह नकार दी गई फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ को कर्नाटक में मिली अच्छी ओपनिंग पर भी दूसरे दिन ही ग्रहण लग गया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन करीब 60 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। माना जा रहा था कि ये कन्नड़ फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में डब होकर पहले ही दिन रिकॉर्ड ओपनिंग लेगी लेकिन फिल्म की मार्केटिंग और प्रचार लचर होने के बाद फिल्म भी कुछ खास नहीं निकली। टूडी और थ्रीडी में रिलीज हुई इस फिल्म में भी ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की तरह हीरो एक ऐसे किरदार से लगातार हंसता खेलता रहता है जिसका वजूद ही नहीं बचा है। दोनों फिल्मों की ये एक जैसी अंतर्धारा इनकी कामयाबी का सबसे बड़ा रोड़ा बनती दिख रही है।

Vikrant Rona Box Office Collection Day 2 drops more than 50 percent on box office heading for a failure
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले दिन के अंतिम आंकड़े
फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ ने पहले दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 19.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें से फिल्म ने अकेले अपने कन्नड़ संस्करण से 16.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का हिंदी में कलेक्शन इसके तेलुगू कलेक्शन से भी कम रहा। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने जहां 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं हिंदी में ये कलेक्शन रहा सिर्फ 1.3 करोड़ रुपये। फिल्म ने तमिल में सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए। इसका मलयालम संस्करण दर्शकों को कतई पसंद नहीं आया और इसने पहले दिन सिर्फ एक लाख रुपये की ही कमाई की।

यहां पढ़ें फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का रिव्यू

Vikrant Rona Box Office Collection Day 2 drops more than 50 percent on box office heading for a failure
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्केटिंग और प्रचार में ढीली रही फिल्म
फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ की मार्केटिंग और इसकी प्रचार टीम ने फिल्म का हिंदी भाषी क्षेत्रों में ढंग से प्रचार ही नहीं किया। तमाम हिंदी अखबारों और न्यूज पोर्टल्स के फिल्म के निर्देशक अनूप भंडारी और हीरो किच्चा सुदीप के साथ इंटरव्यू तक नहीं हुए। मार्केटिंग टीम का पूरा फोकस इन्फ्लुएंसर्स और अंग्रेजी मीडिया पर रहा और इनमें से कोई भी फिल्म की तकनीकी अच्छाइयां दर्शकों तक नहीं पहुंचा पाया। फिल्म ने इसी के चलते रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ आठ करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Rona Box Office Collection Day 2 drops more than 50 percent on box office heading for a failure
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले वीकएंड में पूरे होते नहीं दिखते 50 करोड़
रिलीज के पहले दिन 19.6 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ की कमाई दूसरे ही दिन सिर्फ आठ करोड़ रह जाने का मतलब है इसकी कमाई में करीब 60 फीसदी की गिरावट दूसरे दिन ही हो गई है। अब फिल्म के शनिवार और रविवार को होने वाले कलेक्शन पर सबकी नजर है। पहले दो दिन की कमाई का सिलसिला ही आगे भी चलता रहा तो फिल्म का पहले वीकएंड में 50 करोड़ रुपये कमाने का ख्वाब पूरा होता नहीं दिख रहा।

विज्ञापन
Vikrant Rona Box Office Collection Day 2 drops more than 50 percent on box office heading for a failure
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की पटकथा में काफी झोल
फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ अपनी पटकथा से तो मात खाती ही है, फिल्म के हीरो सुदीप का अभिनय भी इसमें खास मदद नहीं करता। वह चुलबुल पांडे की तरह ही पूरी फिल्म में बात करते हैं। फिल्म का आधार जाति संघर्ष है। सवर्णों और दलितों के बीच के छुआछूत को लेकर उपजे इस संघर्ष के नतीजे में ही फिल्म का असली रहस्य छुपा है। कहानी 28 साल की यात्रा तय करती है और जिस एक बिंदु पर इस कहानी के खलनायक का बदला छुपा है, उसका संबंध हीरो की बच्ची के साथ स्थापित करने में नाकाम रहती है। इस बच्ची को लेकर भी फिल्म के क्लाइमेक्स में जो खुलासा होता है, वह दर्शकों के फिल्म की कहानी में समय निवेश का रिटर्न जीरो कर देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed