फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office: पहले ही दिन 'एक विलेन रिटर्न्स' ने किया निराश, 'शमशेरा' और 'विक्रांत रोणा' का ऐसा रहा हाल

Sat, 30 Jul 2022 08:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 30 Jul 2022 08:48 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ek Villain Returns Vikrant Rona Shamshera Thank You Ramarao On Duty Collection
Friday Box Office Report - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर हुई। एक तरफ जहां कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' दूसरे ही दिन ढेर हो गई। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म 'शमशेरा' शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। दोनों में से किसी भी फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपये तक की कमाई नहीं की। हालांकि, 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' ओपनिंग डे पर पांच करोड़ से अधिक का कारोबार करने में कामयाब रही। लेकिन...

Friday Box Office Report: Ek Villain Returns Vikrant Rona Shamshera Thank You Ramarao On Duty Collection
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' के हिंदी संस्करण ने पहले दिन एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन दूसरे दिन के कलेक्शन में तकरीबन 25 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसका बड़ा कारण शुक्रवार को रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' है, जिसकी वजह से 'विक्रांत रोणा' के शोज की संख्या कम हो गई और फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

Friday Box Office Report: Ek Villain Returns Vikrant Rona Shamshera Thank You Ramarao On Duty Collection
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

शमशेरा
शमशेरा, दूसरे शुक्रवार तक आते-आते ढेर हो गई है। फिल्म ने आठवें दिन तकरीबन 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। यानी फिल्म आठ दिनों में मुश्किल से 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही पार कर पाई है। यह देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म 43 करोड़ रुपये तक का ही आंकड़ा छू पाएगी। बता दें कि रणबीर कपूर की यह फिल्म न केवल भारण में बल्कि विदेशों में काफी खराब प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ek Villain Returns Vikrant Rona Shamshera Thank You Ramarao On Duty Collection
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर अभिनीत 'एक विलेन रिटर्न्स' पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। बता दें कि मोहित सुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2014 में आई सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि यह मल्टी-स्टारर फिल्म पहले दिन 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ek Villain Returns Vikrant Rona Shamshera Thank You Ramarao On Duty Collection
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

रामाराव ऑन ड्यूटी
तेलुगू सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामाराव ऑन ड्यूटी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रवि तेजा, दिव्यांशा कौशिक, और राजिशा विजया ने पहले दिन ही 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो वर्ड ऑफ माउथ के जरिए फिल्म वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed