फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam Networth: कभी पिता के साथ शादियों में गाते थे सोनू निगम, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Sat, 30 Jul 2022 08:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sonu nigam Birthday know about  singer sonu nigam net worth his luxury lifestyle car collection and house
पिता के साथ स्टेज पर गाते सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी मधुर आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। गायकी से लेकर अभिनय तक में पहचान बनाने वाले सोनू निगम 30 जुलाई यानी आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 1973 में फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम ने अपनी आवाज के जादू से अलग मुकाम हासिल किया है, हालांकि मुंबई में अपने सपने लेकर आने वाले हर इंसान की तरह उन्होंने भी जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है, लेकिन आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में होती है और वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Sonu nigam Birthday know about  singer sonu nigam net worth his luxury lifestyle car collection and house
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

पिता के साथ शादी में गाने गाते थे सोनू निगम
सोनू निगम को गायकी अपने पिता से विरासत में मिली है। महज 4 साल की उम्र में सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और फंक्शन में गाने लगे थे। सोनू निगम शुरू से ही दिग्गज गायक मोहम्मद रफीं से काफी प्रभावित रहे हैं और शुरुआती दिनों में वह रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे। सोनू जब 18-19 साल के थे तो उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया। सोनू निगम को सबसे पहले टी-सीरीज ने ब्रेक दिया था और उनके गाये गानों का एलबम 'रफी की यादें' नाम से निकाला।

Sonu nigam Birthday know about  singer sonu nigam net worth his luxury lifestyle car collection and house
सोनू निगम

सोनू निगम संपत्ति
फिल्मों में गाने से लेकर अभिनय और शोज को होस्ट करने तक सोनू निगम जैसे हर किरदार में फिट बैठते हैं। अपने व्यक्तित्व से हमेशा सादगी छलकाने वाले सिंगर सोनू निगम देश के सबसे अमीर गायकों में से एक हैं। लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान हाउस तक सोनू निगम लैविश लाइफ जीते हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 370 करोड़ से अधिक की हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu nigam Birthday know about  singer sonu nigam net worth his luxury lifestyle car collection and house
सोनू निगम

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं सोनू निगम
गायक सोनू निगम लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास  रेंज रोवर से लेकर ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स की मानी जाए तो सोनू निगम बाइक्स का भी काफी शौक रखते हैं।

विज्ञापन
Sonu nigam Birthday know about  singer sonu nigam net worth his luxury lifestyle car collection and house
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम की मीठी आवाज के करोड़ों दीवाने हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में अपनी सिंगिंग से कमाई करते ही हैं इसके साथ ही उनके कॉन्सर्ट की भी खूब डिमांड रहती है। रिपोर्टस की मानी जाए तो सोनू हर कॉन्सर्ट के लिए तकरीबन 10 से 15 लाख तक रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा लाइव इवेंट और रिकॉर्डिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज होस्टिंग आदि से भी  वह साल में लगभग 5 करोड़ से अधिक का कमाई करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed