फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Box Office: मृणाल की 'सीता रामम' को 'बिम्बिसार' ने चटाई धूल, वीकएंड पर साउथ की इन फिल्मों ने मचाया धमाल

Mon, 08 Aug 2022 10:54 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Aug 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
vikrant rona sita ramam bimbisara box office collection mrunal thakur dulquer salmaan nandamuri kalyan ram
सीता रामम, बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में साउथ और बॉलीवुड की बहस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा था। इस बहस ने भी दर्शकों का झुकाव साउथ फिल्मों की ओर बढ़ाने का काम किया है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा में बनी दो बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी, जिसमें पहली 'सीता रामम' और दूसरी फिल्म 'बिम्बिसार' है। इन दोनों फिल्मों की अच्छी खासी कमाई ने 'विक्रांत रोणा' को भी झटका दिया है। लेकिन वीकएंड पर कमाई में कौन सी फिल्म आगे रही? आइए आपको इस सवाल का जवाब हमारी रिपोर्ट में देते हैं।

vikrant rona sita ramam bimbisara box office collection mrunal thakur dulquer salmaan nandamuri kalyan ram
सीता रामम - फोटो : insta

सीता रामम
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' का बज रिलीज से पहले ही बना हुआ था। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं और तीनों कलाकारों की एक्टिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं। 'सीता रामम' को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज किया गया है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 3.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन फिल्म की कमाई 4.8 करोड़ रुपये रही थी। वीकएंड पर इस फिल्म ने लगभग 5.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की टोटल कमाई 13.79 करोड़ हो गई है। हालांकि, पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई ये फिल्म उम्मीद जितना कारोबार नहीं कर पाई है।

vikrant rona sita ramam bimbisara box office collection mrunal thakur dulquer salmaan nandamuri kalyan ram
बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

बिम्बिसार
सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 'बिम्बिसार' कमाई के मामले में 'सीता रामम' से आगे निकल गई है। इस फिल्म में 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व के मगध सम्राट की भूमिका में जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम नजर आए हैं। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग करते हुए 8.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 6.60 करोड़ रुपये की कमाई की और वीकएंड का 7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikrant rona sita ramam bimbisara box office collection mrunal thakur dulquer salmaan nandamuri kalyan ram
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत रोणा
पैन इंडिया रिलीज 'विक्रांत रोणा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। इस फिल्म ने लगभग 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि, 'सीता रामम' और 'बिम्बिसार' के रिलीज होने के बाद किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' की कमाई पर असर देखने को मिला है। फिल्म को रिलीज 11 दिन हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed