फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्पॉट फिक्सिंग से लेकर सेक्स रैकेट में फंस चुके हैं विंदू दारा सिंह, तब्बू की बहन को दिया था तलाक

Wed, 06 May 2020 08:57 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 May 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
vindu dara singh here know about his life facts
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

मशूहर रेसलर और दिग्गज अभिनेता रहे दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह का हैप्पी बर्थडे इस बार कोरोना के नाम रहा। 56 साल के विंदू का नाम फिल्मों और टीवी शोज में अभिनय से अधिक विवादों के चलते चर्चा में रहा। पत्नी से तल्ख रिश्ते से लेकर स्पॉट फिक्सिंग और सेक्स रैकेट में नाम आने जैसे विवादों ने उनका कभी पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने करीब दो दशक तक इंडस्ट्री में लगातार काम किया। इस दौरान वो हिंदी, पंजाबी फिल्मों के साथ ही तमाम टीवी शोज का हिस्सा भी रहे। उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की लेकिन उन्हें आज भी लोग दारा सिंह के बेटे के तौर पर ही जानते हैं। अधिकतर फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में नजर आने वाले विंदू दारा सिंह की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पक्ष हैं जिसके बारे में हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।

vindu dara singh here know about his life facts
बिंदु दारा सिंह और दीना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों से करियर की शुरुआत
विंदू दारा सिंह ने साल 1994 में हिंदी फिल्म 'करण' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। वहीं उन्होंने 1996 में पंजाबी फिल्म 'रब दीयां राखा' से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा। यह फिल्म उनके पिता दारा सिंह द्वारा निर्देशित की गई। उन्होंने 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

vindu dara singh here know about his life facts
विंदू दारा सिंह - फोटो : फाइल

पिता की तरह निभाया हनुमान का किरदार
विंदू दारा सिंह के पिता दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर काफी शोहरत प्राप्त की थी। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए विंदू ने भी हनुमान का किरदार निभाया। उन्होंने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में काम किया था। हालांकि उन्हें अपने पिता की तरह तो शोहरत प्राप्त नहीं हुई लेकिन उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
vindu dara singh here know about his life facts
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

बिग बॉस के विजेता
विंदू दारा सिंह ने फिल्मों और सीरियल्स के साथ ही रियलिटी शो में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने देश के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और और तीसरे सीजन के विजेता भी बने थे। उन्हें सबसे ज्यादा उम्र के बिग बॉस विजेता बताया गया। जब उन्होंने विजेता का ताज पहना तब उनकी उम्र 41 वर्ष थी।

विज्ञापन
vindu dara singh here know about his life facts
Vindu Dara Singh and Farah - फोटो : file photo

तब्बू की बहन को दिया तलाक 
विंदू दारा सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज हाशमी से की थी। दोनों का एक बेटा रंधावा भी है। हालांकि यह शादी बहुत समय तक ठीक नहीं चल पाई। पुलिस में दर्ज एक मामले के मुताबिक इस दौरन फराह ने हाथों की नस काटकर सुसाइड की कोशिश भी की थी। दोनों ने साल 2003 में तलाक ले लिया था, जिसके बाद विंदू ने मॉडल डिना उमारोवा से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। वहीं फराह ने सुमित सहगल से शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed