सनी लियोनी हिट हैं लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप हैं। पिछले साल उनके डबल रोल वाली लीला-एक पहेली निर्माता को लाभ कमाकर नहीं दे पाई थी। इसके बाद कुछ कुछ लोचा है और मस्तीजादे जैसी सेक्स कॉमेडी भी फ्लॉप रहीं।
सनी लियोनी को लगा जबरदस्त झटका, मुश्किल में
2 of 6
- फोटो : youtube
यही वजह है कि तनु वेड्स मनु जैसी फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन सनी को लेकर घोषित अपनी फिल्म को बंद करने पर विचार कर रहे हैं।
सनी लियोनी को लगा जबरदस्त झटका, मुश्किल में
3 of 6
- फोटो : youtube
सूत्रों के अनुसार बच्चन सनी की हालिया फिल्मों की नाकामी को देखते हुए अपनी फिल्म यारों की बारात के भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। बताया जाता है कि सनी को लेकर यह फिल्म बनाने की उनकी दिलचस्पी खत्म हो रही है। वह जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कह रहा है कि सनी के नाम पर फिल्में नहीं चलतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी को लगा जबरदस्त झटका, मुश्किल में
4 of 6
- फोटो : getty
खबरों के मुताबिक, सनी की पिछली दो फिल्मों में निर्माताओं को करोड़ों का घाटा उठाना पड़ा। सनी की अगली फिल्म भी सेक्स से जुड़े मुद्दे पर है, जो अप्रैल में रिलीज होगी। परंतु उसे लेकर कोई चर्चा नहीं है। ऐसे में विनोद बच्चन का यह सोचना स्वाभाविक है कि क्यों सनी पर दांव खेलें।
विज्ञापन
सनी लियोनी को लगा जबरदस्त झटका, मुश्किल में
5 of 6
- फोटो : getty
बताया जाता है कि यारों की बारात के लिए सनी को 50 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट निर्माता ने दिया था। फिल्म न बनने की स्थिति में क्या सनी वह लौटाएंगी? या फिर निर्माता दिल मजबूत करके जोखिम ले लेंगे? यह आने वाले दिनों में जल्द ही पता चल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।