फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी के साथ इंटीमेट सीन कर विवादों में आए थे विनोद खन्ना, विलेन का किरदार निभा बने हीरो

Sun, 06 Oct 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 06 Oct 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary Actor Did Intimate Scene With Madhuri Dixit
Madhuri dixit, Vinod Khanna - फोटो : social media
विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए। उस वक्त बॉलीवुड में अगर किसी को सुपरस्टार माना जाता था तो वो थे विनोद खन्ना। विनोद खन्ना का जन्म छह अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में की। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Vinod Khanna Birth Anniversary Actor Did Intimate Scene With Madhuri Dixit
vinod khanna

विनोद खन्ना 1968 में 'मन का मीत' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। उन्होंने 1971 में सोलो लीड रोल में फिल्म ‘हम तुम और वो’ में काम किया था। विनोद बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर कहे जाते हैं जिन्होंने अपने करियर की चोटी पर आकर रिटायरमेंट लिया। अपने करियर से रिटायरमेंट लेकर विनोद संन्यासी बन गए थे। गुलजार द्वारा निर्देशित ‘मेरे अपने’ (1971) से विनोद खन्ना को खासी लोकप्रियता मिली और जैसे वहां से उनका समय शुरू हो गया। 1999 में विनोद खन्ना को उनके इंडस्ट्री में योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था।

Vinod Khanna Birth Anniversary Actor Did Intimate Scene With Madhuri Dixit
Vinod Khanna - फोटो : Instagram

विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन के कड़े प्रतिद्वंदी माने जाते थे। दोनों सुपरस्टार्स ने ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘परवरिश’, ‘अमर अकबर एंथॉनी’ जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और गुड लुकिंग एक्टर्स में शुमार थे। पत्नी गीतांजली से 1985 में तलाक के बाद अपने अकेलेपन से विनोद खन्ना ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। लेकिन फिल्मों में फिर से काम और सफलता मिलने और फिर 1990 में कविता दफ्तरी से दूसरी शादी कर वो पुराने विनोद खन्ना बन लौटे। कविता और विनोद का एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है। विनोद खन्ना अभिनेता होने के अलावा, निर्माता और सक्रिय राजनेता भी थे। वे भाजपा के सदस्य थे और कई चुनाव जीत चुके थे। वे मंत्री भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary Actor Did Intimate Scene With Madhuri Dixit
विनोद खन्ना - फोटो : SELF

विनोद खन्ना एक इंजीनियर बनना चाहते थे। उनके पिता उन्हें बिजनेसमैन बनाना चाहते थे। विनोद खन्ना के पिता चाहते थे कि उनका बेटा भी बिजनेस ही करे। इसीलिए जब उन्होंने फिल्म के ऑफर के बारे में बताया तो उनके पिता ने उन पर बंदूक तानकर कहा कि ‘‘अगर तुम फिल्मों में गए तो तुम्हें गोली मार दूंगा।’’ बाद में विनोद खन्ना की माँ के समझाने के बाद उन्हें दो साल तक फिल्मों में काम करने की इजाजत दी। 

विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary Actor Did Intimate Scene With Madhuri Dixit
माधुरी के साथ विनोद खन्ना - फोटो : Social Media

Times Now में छपी खबर के मुताबिक फिल्म 'दयावान' के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए इतने बेकाबू हो गए थे कि माधुरी के होठ काट लिए थे। फिल्म रिलीज के बाद इस सीन के लिए माधुरी और विनोद खन्ना की खूब आलोचना हुई थी। विनोद खन्ना के साथ ऐसे सीन देने पर माधुरी को आज भी पछतावा है। विनोद खन्ना माधुरी दीक्षित से 20 साल बड़े थे। काफी सोचने के बाद माधुरी उनके साथ इंटीमेट सीन करने को तैयार हुई थीं। लेकिन इस वजह से वो असहज हो गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed