फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टारडम छोड़ इस वजह से संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, टॉयलेट तक करना पड़ा था साफ

Sat, 06 Oct 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
vinod khanna birthday special actor became a monk
vinod khanna

70-80 के दौर में अमिताभ बच्चन अपनी करियर की ऊंचाईयों पर थे। उस वक्त उनकी स्टारडम को केवल एक ही एक्टर टक्कर देने वाला माना जाता था वो थे विनोद खन्ना। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद खन्ना सुपरस्टार बनने के बाद अचानक फिल्मी करियर से किनारा कर लिया था। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

vinod khanna birthday special actor became a monk
vinod khanna

बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। स्कूल के दिनों में विनोद खन्ना इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगा। कॉलेज से ही उन्होंने थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। यही उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। गीतांजलि विनोद की पहली पत्नी थीं।

vinod khanna birthday special actor became a monk
विनोद खन्ना - फोटो : SELF

विनोद खन्ना की पहली फिल्म 'मन का मीत' थी। इसमें हीरो सुनील दत्त और विलेन विनोद खन्ना थे। पहली फिल्म ठीक-ठाक चल गई तो विनोद खन्ना ने एक बाद एक 15 फिल्में साइन कर लीं। फिल्मों में लगातार सफलता के बाद उन्होंने गीतांजलि से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हुए- अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना।

विज्ञापन
विज्ञापन
vinod khanna birthday special actor became a monk
vinod khanna

विनोद खन्ना एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। शशि कपूर के बाद वो दूसरे एक्टर थे जो संडे को काम नहीं करते थे लेकिन इसी बीच उन्हें अपनी जिंदगी में एक खालीपन सा लगा। विनोद खन्ना ने दौलत, शोहरत और आलीशान घर छोड़कर संन्यास का फैसला किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही उनके पास दौलत-शोहरत है लेकिन एक कमी से लगती है। इसी वजह से संन्यास का फैसला किया और अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए।

विज्ञापन
vinod khanna birthday special actor became a monk
विनोद खन्ना

ओशो के आश्रम में विनोद खन्ना ने बेहद सादगी से जीवन व्यतीत किया। यहां वो 5 साल तक रहे। आश्रम में माली भी बने और टॉयलेट भी साफ किया। फिल्मों से संन्यास के बाद उन्हें 'सेक्सी संन्यासी' तक कहा जाने लगा। संन्यासी बनने की वजह से विनोद खन्ना का परिवार टूट गया। जब वो इंडिया लौटे तो पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया। परिवार के अलग हो जाने के बाद विनोद खन्ना ने फिर से बॉलीवुड में हाथ आजमाया और फिल्म 'इंसाफ' की। साल 1990 में विनोद खन्ना ने कविता से शादी की। दोनों से एक बेटा और बेटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed