फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 शादियां कर चुके विनोद मेहरा की चाहत में रेखा ने उठा लिया था जानलेवा कदम, खूब बरपा हंगामा

Wed, 13 Feb 2019 06:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
vinod mehra birth anniversary know his all life details here
vinod mehra
अपने सहज अंदाज और बेहतरीन अभिनय की वजह से बॉलीवुड का बड़ा नाम बने विनोद मेहरा की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। इन सबके बीच विनोद अपनी अदाकारी में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते थे। अस्सी के दशक में रेखा से उनकी नजदीकियों की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 21 साल के करियर में विनोद ने करीब 100 फिल्में की थीं। उस दौर में विनोद अपनी तीन शादियों की वजह से काफी चर्चा में थे। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके जीवन से जुड़े अनसुने किस्से।
vinod mehra birth anniversary know his all life details here
vinod mehra
बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उस दौर में विनोद मेहरा की दीदी शारदा फ़िल्मों में सह अभिनेत्री की भूमिकाएं निभाया करती थीं।
विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें  फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। विनोद के फिल्म करियर के मौसम को खुशनुमा बनाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ है। शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग (1972) में मौसमी-विनोद पहली बार साथ आए। 
vinod mehra birth anniversary know his all life details here
vinod mehra
विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा के फिल्मी कैरियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी लेकिन, उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी।
विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। शादी के कुछ ही दिनों के बाद उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा और वो बाल-बाल बच गए लेकिन, जल्द ही उनका दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे। बेटा रोहन और बेटी सोनिया। विनोद के दोनों बच्चे आज फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vinod mehra birth anniversary know his all life details here
vinod mehra

फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का रोल उन्होंने निभाया था। आई.एस. जौहर की फिल्म बेवकूफ (1960) और विजय भट्ट की फिल्म अंगुलिमाल (1960) में छोटे-मोटे रोल में भी विनोद दिखाई दिए थे। विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हिरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थीं। इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं।
रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था। बॉलीवुड के जानकारों की मानें तो उस दौर में ये कहा जाता था कि एक बार विनोद मेहरा पर शादी का दवाब डालने के लिए रेखा ने कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था।

विज्ञापन
vinod mehra birth anniversary know his all life details here
vinod mehra

1974 में आई निर्देशक-अभिनेता महमूद की फिल्म कुंवारा बाप में विनोद ने गेस्ट अपेयरियंस का रोल किया। बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा को प्रतिष्ठा नहीं मिलने से विनोद अक्सर उदास रहा करते थे। जब अभिनेता के रूप में उनके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं रहा तो वे निर्देशन के मैदान में उतरे। उन्होंने ऋषि कपूर-अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म 'गुरुदेव' शुरू की, ये तीनों इंडस्ट्री के कामयाब सितारे थे, लेकिन गुरुदेव को बनने में लंबा वक्त लगा। ये भी कहा जाता है कि इन सितारों ने डेट्स देने में विनोद को बहुत सताया जिससे विनोद तनाव में रहने लगे। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही चल बसे। अचानक दिल का दौरा आ जाने से वे असमय मात्र 45 वर्ष की उम्र में ही विदा हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed