{"_id":"5f94d4548e052b5b94000de1","slug":"vinod-mehra-death-anniversary-know-about-his-personal-life-and-affair-with-rekha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन शादियां और रेखा संग अफेयर, कम उम्र में हुआ इस मशहूर अभिनेता का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन शादियां और रेखा संग अफेयर, कम उम्र में हुआ इस मशहूर अभिनेता का निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विनोद मेहरा और रेखा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विनोद मेहरा के बारे में कहा जाता था कि उन्हें हर किरदार को जीना आता था। हीरो का दोस्त, पुलिसवाला, वकील, भाई, पिता और अंकल जैसे किरदार उन्होंने बखूबी निभाए। भले ही वो खुद को मेनस्ट्रीम अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाए लेकिन उनकी बॉलीवुड में एक खास जगह थी। 30 अक्तूबर को उनकी 65वीं पुण्यतिथि है।
2 of 6
विनोद मेहरा
- फोटो : फाइल
विनोद मेहरा को महज 13 साल की उम्र में फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नर्क, साजन बिना सुहागन, एक ही रास्ता, अनुरोध, अमर दीप और बेमिसाल जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाये।
3 of 6
विनोद मेहरा
- फोटो : फाइल
विनोद मेहरा अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहे। उनकी पहली शादी 'एक थी रीटा' फिल्म अभिनेत्री मीना ब्रोका से हुई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मेहरा को पहला हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनकी निजी जिंदगी बदल गई। मीना से उनके रिश्ते खराब हो गए और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विनोद मेहरा
- फोटो : फाइल
मीना के बाद अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से साथ विनोद मेहरा का अफेयर रहा। कहा ये भी जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और बाद में बिंदिया ने जेपी दत्ता से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
विनोद मेहरा और रेखा
- फोटो : फाइल
फिर विनोद खन्ना की जिंदगी में रेखा की एंट्री हुई। बीबीसी के मुताबिक विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। इस तरह ये रिश्ता खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।