मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को दोनों ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट में रखा गया था। यहां दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नेहा और रोहनप्रीत ने कोई कसर नहीं छोड़ी। चलिए आपको दिखाते हैं इस धमाकेदार शादी के कुछ वीडियोज।
Video: अपनी शादी में नेहा कक्कड़ ने की ग्रैंड एंट्री, पति के साथ गाया गाना, खूब लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी शादी में नेहा कक्कड़ ने ग्रैंड एंट्री की। मेहमानों के बीच नेहा रथ पर बैठकर पहुंचीं। उनके आगे कई डांसर्स नाचते हुए चल रहे थे। रथ पर बैठकर नेहा काफी खुश नजर आ रही थीं। नीचे देखिए वीडियो...
A post shared by nehupreet ❤️🥺 (@nehupreet_addiction) on
स्टेज पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह एक दूसरे का हाथ पकड़कर बातें करते रहे। दोनों ने इस पल को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टेज पर उनका ऐसा प्यार देखकर लग रहा था कि मानों दोनों ने सात जन्मों के लिए एक दूसरे साथ थाम लिया हो।
#nehudavyah #nehupreet #nehakakkar #nehupreetkishaadi
A post shared by riyansh fanpge (@ishqmainmarjaawa__2) on
सिंगर की शादी हो और वहां गाना बजाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन खुद दुल्हा-दुल्हन ही गाना गाकर परफॉर्मेंस दें, ये तो कभी-कभी देखने को ही मिलता है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने इस मौके पर एक साथ गाना गाकर वहां मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया।
A post shared by Thecagestory (@the.cage.story) on
नेहा कक्कड़ कितनी चुलबुली हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं। मौका कोई भी हो नेहा मस्ती करने से पीछे नहीं हटतीं और फिर यहां तो बात अपनी शादी की थी तो नेहा ने मेहमानों के साथ खूब डांस किया। उनका ये वीडियो देखकर आप कहेंगे कि शादी का मजा तो सबसे ज्यादा दुल्हन ने ही लूटा।
A post shared by Chhavi Thukral (@neheart_chhavi) on