अयोध्या में सरयू तट पर चल रही रामलीला ने इस बार सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। इस बार कोरोना के चलते ज्यादातर जगहों पर रामलीला के मंचन पर रोक लगाई गई है। वहीं कुछ जगहों पर डिजिटल रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अयोध्या में होने वाली रामलीला में फिल्म और टेलीविजन के कई बड़े स्टार्स पहुंचे हैं, जिससे ये चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन हाल ही में इस रामलीला के मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिससे अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी हंसी का पात्र बन गए।
रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी बोले 'एक सेकेंड वो तो हमारी टीम का बंदर है', वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज तिवारी सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि कुछ समय बाद ही वो बोल पड़े कि 'वो जो बंदर आया था लंका जला के चला गया...मुझे घोर आश्चर्य हो रहा है। वो तो हमारी टीम का एक छोटा सा बंदर है।' अब मनोज तिवारी की इसी बात को आधार पर बनाकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
HINDI KA APMAAN 😲😂😂
"एक सेकेंड एक सेकेंड, हनुमान हमारी टीम मे हैं।"
MANOJ TIWARI se ye bhi na ho paaya. pic.twitter.com/xMbevg971C
कैसो कैसो को अभिनय दे दिया जाता है रामलीला मे। साफ साफ हिंदी तक नही बोल पाते। ना अंगद की अच्छी वेशभूषा। @UPGovt #मनोजतिवारी #ManojTiwari #Ayodhya #Ramleela pic.twitter.com/yNitHcSovH
इस रामलीला का सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी प्रसारण हो रहा है। हिंदी के अलावा अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बांग्ला समेत कुल 14 भाषाओं में इसका प्रसारण किया जा रहा है।
बता दें कि अयोध्या में हो रही इस रामलीला में मनोज तिवारी अंगद, शाहबाज खान रावण, गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भरत, विंदु दारा सिंह हनुमान, असरानी नारद मुनि और राकेश बेदी विभीषण, रजा मुराद अहिरावण और अवतार गिल राजा जनक की भूमिका निभा रहे हैं।
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया फिल्म अभिनेता, टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों को पुलिस ने छुड़ाया