{"_id":"5f949e128ebc3e9b9f3725c8","slug":"sex-racket-busted-in-mumbai-smalltime-film-actor-held-and-3-tv-serial-actresses-rescued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट में पकड़ा गया फिल्म अभिनेता, टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों को पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया फिल्म अभिनेता, टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों को पुलिस ने छुड़ाया
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार किया जबकि वहां से तीन लड़कियों को छुड़ाया है। इन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाई हैं।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पीटीआई के अनुसार, पुलिस को इस रैकेट में संघर्षरत अभिनेत्रियों और बेली डांसरों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने एक शख्स को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में सौदा तय किया।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और वहां से एक फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन पर भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बताया जा रहा है कि पुलिस को कई दिनों से इस रैकेट को लेकर जानकारियां मिल रही थीं। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक प्लानिंग की और फिर अपने ही आदमी को होटल में ग्राहक बनाकर भेज दिया। पूरी डील होने बाद जब जानकारी पुख्ता हो गई तो टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ दिया। फिलहाल अब वनराई थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।