{"_id":"5bd581b9bdec2269b059c9e2","slug":"vinod-mehra-death-anniversary-mother-nearly-beat-rekha-with-a-sandal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन की विनोद मेहरा की मां ने चप्पलों से की थी पिटाई, घर में पहला कदम रखते ही किया था ये हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन की विनोद मेहरा की मां ने चप्पलों से की थी पिटाई, घर में पहला कदम रखते ही किया था ये हाल
Tue, 30 Oct 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vinod Mehra and Rekha
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। विनोद मेहरा ने साल 1958 में 'रागनी' फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल किए। बतौर लीड एक्टर विनोद मेहरा की पहली फिल्म 'एक थी रीता' थी। विनोद मेहरा ने बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर 27 साल काम किया और उसके बाद डायरेक्शन का रुख किया। विनोद मेहरा की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी चर्चा में रही उतनी ही निजी जिंदगी भी। विनोद मेहरा की 30 अक्तूबर को डेथ एनिवर्सरी है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको विनोद मेहरा और रेखा का एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसे जानकर आप सकते में आ जाएंगे।
2 of 5
Vinod Mehra and Rekha
- फोटो : twitter
विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी। पहली शादी मीना ब्रोका के साथ हुई थी। दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी और तीसरी शादी रेखा से की थी। इन तीन शादियों में से सबसे ज्यादा 80 के दशक में रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय रहीं। इन दोनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं हालांकि उस किस्से पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है।
3 of 5
Vinod Mehra and Rekha
- फोटो : twitter
कहा जाता है कि विनोद मेहरा रेखा को अपनी मां से मिलवाने अपने मुंबई वाले घर में ले गए थे। विनोद मेहरा की मां रेखा को देखकर इतना नाराज हो गई थीं कि उन्होंने उनकी चप्पलों से पिटाई तक कर दी थी। इस वाकया का जिक्र रेखा की बायोग्राफी 'द अनटोल्ड स्टोरी' में है। इस बायोग्राफी को यासिर उस्मान ने लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vinod Mehra and Rekha
- फोटो : twitter
बायोग्राफी में वाकया का जिक्र करते हुए लिखा है विनोद मेहरा और रेखा ने कोलकाता में शादी कर ली थी। शादी के बाद विनोद अपनी मां से रेखा को मिलवाने मुंबई लाए। विनोद की मां ने रेखा को अपनी बहू मानने से इंकार कर दिया था। रेखा ने जब विनोद मेहरा की मां के पैर छूने की कोशिश की तो उन्होंने धक्का तक दे दिया था। वह रेखा को घर के अंदर तक नहीं आने देना चाहती थीं। गेट पर खड़ी रेखा को उन्होंने अपशब्द भी कहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Vinod Mehra and Rekha
- फोटो : twitter
बायोग्राफी के अनुसार विनोद मेहरा ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी मां इतने गुस्से में थी कि उन्होंने चप्पल निकाली और रेखा को मारा। इस पूरे वाकया से रेखा काफी दुखी थीं और रोते हुए लिफ्ट की तरफ भागी। आपको बता दें, विनोद मेहरा ने रेखा के साथ 'घर' और 'बिंदिया चमकेगी' फिल्म में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।