फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ दिनों में ही इस फील्ड पर राज करेगा विनोद मेहरा का बेटा, पिता जिंदा होते तो फूले नहीं समाते

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
vinod mehra son rohan mehra started his carrer with nikhil adwani film baazaar
विनोद मेहरा

आज विनोद मेहरा का 73वां जन्मदिन है। विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। विनोद की पहली फिल्म 'रागिनी' थी जो 1958 में आई थी। इस फिल्म में विनोद ने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। सही मायने में विनोद का फिल्मी करियर 1971 में शुरू हुआ था। उनकी डेब्यू फिल्म का नम था 'एक थी रीटा'।

vinod mehra son rohan mehra started his carrer with nikhil adwani film baazaar
विनोद मेहरा

विनोद मेहरा ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में नाम कमाना शुरू कर दिया था। विनोद की 'परदे के पीछे', 'ऐलान', 'लाल पत्थर', 'अमर प्रेम' और 'स्वर्ग नरक' जैसी फिल्में हिट रही थीं। विनोद का फिल्मी करियर काफी छोटा था। 21 साल के करियर में विनोद ने 100 फिल्में की। फिल्मों के अलावा विनोद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। 
 

 

See you on the other side. #BeachBums #Lastday2017

A post shared by Rohan (@rohanmehra) on

vinod mehra son rohan mehra started his carrer with nikhil adwani film baazaar
विनोद मेहरा

मेहरा की पहली शादी मीना बोरका से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद विनोद को हार्ट अटैक आया और उन्होंने अपनी फिल्मों की लीडिंग लेडी बिंदिया गोस्वामी से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद मना उन्हें छोड़कर चली गई थीं। विनोद से शादी के बाद बिंदिया का अफेयर अपनी फिल्मों के डायरेक्टर जेपी दत्ता से हो गया। इसलिए बिंदिया ने विनोद मेहरा को छोड़ जेपी दत्ता से शादी कर ली।
 

 

🔲 with @tarasutaria__ ❤️ #bestphotographer

A post shared by Rohan (@rohanmehra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
vinod mehra son rohan mehra started his carrer with nikhil adwani film baazaar
विनोद मेहरा

बिंदिया के जाने के बाद विनोद अकेले हो गए। कुछ समय बाद उनका अफेयर रेखा से हुआ। दोनों की शादी की खबरें भी आईं लेकिन एक इंटरव्यू में रेखा ने इससे इंकार कर दिया था। 1988 में मेहरा ने एक्ट्रेस किरन से शादी कर ली। उनके दो बच्चे रोहन मेहरा और सोनिया मेहरा हुए। 1990 में विनोद मेहरा का निधन हो गया था। इसके बाद किरन अपने दोनों बच्चों को लेकर केन्या चली गईं। 
 

 

Caveman with @atulkasbekar #Shoot

A post shared by Rohan (@rohanmehra) on

विज्ञापन
vinod mehra son rohan mehra started his carrer with nikhil adwani film baazaar
रोहन मेहरा

मेहरा की बेटी बॉलीवुड फिल्म Victoria No. 203 में काम कर चुकी हैं। वहीं बेटे रोहन फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की फिल्म 'बाजार' से डेब्यू करने जा रहे हैं। विनोद मेहरा तो कुछ समय में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। अब लोगों की नजरें रोहन पर टिकी हैं। केन्या में पले-बढ़े रोहन अब अपने पापा के कदमों पर चलने के लिए तैयार हैं। रोहन की पहली फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
 

 

Throwback to day one. #Baazaar #emmayentertainment #comingsoon #photobomb

A post shared by Rohan (@rohanmehra) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed