फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: वीर दास और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR, लगा कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन का आरोप

Tue, 08 Nov 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Nov 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Vir Das: Mumbai Police register FIR against comedian Netflix on charges of copyright infringement
Vir Das

स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगलुरू के बाद अब मुंबई में कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। न्यूज एजेंसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने वीर दास, दो अन्य व्यक्तियों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

Vir Das: Mumbai Police register FIR against comedian Netflix on charges of copyright infringement
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

किसने दर्ज कराई शिकायत?
जाने-माने थिएटर प्रोड्यूसर अश्विन गिडवानी ने पुलिस से शिकायत के दौरान कहा कि अक्तूबर 2010 में उनकी कंपनी ने एक शो के निर्माण के लिए वीर दास के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। तब सब कुछ सही तरीके से हो गया था। हालांकि, जब जनवरी 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर वीर दास के नए शो का प्रोमो देखा, तब उन्हें ऐसा महसूस हुआ की शो का कुछ कंटेंट उनके शो से मेल खाता है।

यह भी पढ़ें: अपनी बीमारी पर गलत मीडिया रिपोर्ट्स देखकर फूटा सामंथा का गुस्सा, बोलीं- जिंदा हूं मरी नहीं हूं...

Vir Das: Mumbai Police register FIR against comedian Netflix on charges of copyright infringement
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द होगी गिरफ्तारी?
कफ परेड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अश्विन गिडवानी की शिकायत के आधार पर, वीर दास, दो अन्य व्यक्तियों और नेटफ्लिक्स सेवा के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 4 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
Vir Das: Mumbai Police register FIR against comedian Netflix on charges of copyright infringement
वीर दास

बेंगलुरू में क्यों दर्ज हुई शिकायत?
स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास के बेंगलुरू में होने वाले शो के खिलाफ दक्षिणपंथी समहू'हिंदू जनजागृति समिति' ने शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को समिति पुलिस के पांस पहुंची और शो रद्द कराने की बात कही। समिति का आरोप है कि कॉमेडियन का शो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा और दुनियाभर में भारत की छवि को धूमिल करेगा। इस संबंध में समिति ने व्यालिकावल थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed