अभिनेता और स्टार कॉमेडियन वीर दास अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों की मेजबानी करने वाले पहले भारतीय हैं। इस एलान के बाद से ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। वहीं, अब अभिनेता ने अपने एक बेहतरीन विचार से हर किसी का दिल जीत लिया है। वीर दास ने उभरते डिजाइनरों, लेबलों और छात्रों से एक भारतीय या इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन पहनावा तैयार करने की रिक्वेस्ट की है, क्योंकि वह समारोह में 'टक्सीडो' नहीं पहनना चाहते हैं।
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स में विदेशी डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे वीर दास, उभरते लेबलों को दिया यह बड़ा मौका
वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उभरते डिजाइनरों के लिए एक मैसेज लिखा। वीर ने इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वह विदेशी नहीं भारतीय डिजाइनर का आउटफिट पहनना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, 'ठीक है दोस्तों, मैं इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स की मेजबानी करने वाला पहला भारतीय बनने जा रहा हूं। इस मौके पर मैं कुछ इंडियन पहनना चाहता हूं जो कि हमारे अपने देश हमारे घर का हो।'
वीर दास ने आगे लिखा, 'मैं किसी फैंसी डिजाइनर के कपड़े पहनने के बारे में भी नहीं सोच रहा। उनके पास बहुत पैसा और क्लाइंट्स हैं तो हम कुछ नया लॉन्च करने की सोच रहे हैं। अगर आप एक शुरुआती डिजाइनर, लेबल, स्टूडेंट हैं और कुछ फॉर्मल स्टफ तैयार कर सकते हैं तो हमें ईमेल करें। मैं आपके स्टफ और एक्सपीरियंस में कुछ और डिटेल्स जोड़ दूंगा।'
Attention new designers 🇮🇳 pic.twitter.com/0sva8rJOpV
Stree 2 Box Office Collection Day 39: 'स्त्री 2' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 39वें दिन का कलेक्शन
वीर दास ने अपनी बात में जोड़ा, 'हमें बहुत से मेल आ रहे हैं। मैं साफ बताना चाहता हूं कि हम कुछ बहुत ही फॉर्मल बनाने की सोच रहे हैं। आपकी जिम्मेदारी होगी कि मैं बेस्ट दिखूं। यह इंडियन या इंडो वेस्टर्न फ्यूजन होना चाहिए। मुझे कोई टक्सीडो नहीं चाहिए। हम आपको आपके काम के लिए पैसे देंगे। आपको मेरी टीम के साथ काम करना होगा ताकि विजन और डिजाइन सही बैठ सकें।'
Chiranjeevi: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ चिरंजीवी का नाम, आमिर खान ने प्रदान किया सम्मान
जानकारी हो कि वीर दास ने पिछले साल अपने शो 'लैंडिंग' के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी जीता था। इस साल वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 52वें अतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करने वाले हैं। वह इस साल 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में एमी अवॉर्ड्स को होस्ट करते नजर आएंगे।
