फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: यादों में जिंदा सुशांत, डेथ एनिवर्सरी पर देखें सितारों के साथ उनकी अनदेखी तस्वीरें

Sun, 14 Jun 2026 04:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 14 Jun 2026 04:58 PM IST
सार

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: आज 14 जून को दिवंगत अभिनेता की डेथ एनिवर्सरी है। इस बीच देखिए बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी कुछ खास तस्वीरें। 

विज्ञापन
Viral Bts Photos Of Bollywood Celebrities With Sushant Singh Rajput On His Death Anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें इस दुनिया से गए आज छह वर्ष हो गए हैं। सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। आज सुशांत की छठी पुण्यतिथि है। इस मौके पर देखिए सेलेब्स के साथ उनकी खास तस्वीरें।


 


उनके जाने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी थी। शाहरुख खान ने भी फोटो शेयर कर ट्विटर पर लिखा था, ‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था… मैं उसे बहुत मिस करूंगा। उसकी ऊर्जा, उसका जोश और उसकी हमेशा मुस्कुराती हुई सूरत मुझे याद आएगी। अल्लाह उसकी आत्मा को शांति दे और उसके परिवार को हिम्मत दे। यह बहुत दुखद और चौंकाने वाला है।’
 

ये तस्वीर ‘पीके’ फिल्म की है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत का कैमियो रोल था, जहां उन्होंने सरफराज नाम के एक पाकिस्तानी शख्स का किरदार निभाया था। फोटो में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। 
 

सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत की ये फोटो ‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे। 

सुशांत सिंह के साथ कृति सेनन ‘राब्ता’ फिल्म में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था। 


एक्टर रणबीर कपूर के साथ सुशांत की ये फोटो जिम की दिखाई पड़ती है। ये उस वक्त की फोटो है, जब रणबीर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रहे थे।

सुशांत के साथ कियारा की ये तस्वीर ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ के वक्त की है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ सुशांत की इस तस्वीर में दोनों एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 


शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग के दौरान का ये परिणीति चोपड़ा और सुशांत की तस्वीर काफी चर्चाओं में रही थी।

Viral Bts Photos Of Bollywood Celebrities With Sushant Singh Rajput On His Death Anniversary
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से बॉलीवुड तक बनाया था खास मुकाम
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: 'काय पो चे' से 'छिछोरे' तक; इन फिल्मों में नजर आई थी सुशांत सिंह राजपूत की दमदार अदाकारी

14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हालांकि आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार करते हैं और उनकी यादें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed